फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 12: बिग बी के साथ आज हॉट सीट पर बैठेंगे पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी, देश को देंगे एक खास संदेश

Fri, 25 Dec 2020 03:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Dec 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
kbc 12 Latest News: Environmentalist Padma Bhushan Dr. Anil Joshi will sit on Hot Seat with Amitabh Bachchan on 25th December
- फोटो : अमर उजाला

देश के जाने माने पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी शुक्रवार (25 दिसंबर) रात नौ बजे कौन बनेगा करोड़पति में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वे फिल्म निर्देशक अनुराग बासु के साथ अमिताभ के सवालों के जवाब भी देंगे। साथ ही हवा, मिट्टी और पानी के संरक्षण का संदेश भी देंगे। 

kbc 12 Latest News: Environmentalist Padma Bhushan Dr. Anil Joshi will sit on Hot Seat with Amitabh Bachchan on 25th December
- फोटो : अमर उजाला

मुंबई में इस एपिसोड की शूटिंग 27 से 30 नवंबर तक हुई। जबकि, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर छह से आठ दिसंबर तक शूटिंग हुई। उनके साथ फिल्म निर्देशक अनुराग बासु ने भी सवालों के जवाब दिए। 

kbc 12 Latest News: Environmentalist Padma Bhushan Dr. Anil Joshi will sit on Hot Seat with Amitabh Bachchan on 25th December
- फोटो : अमर उजाला

शो के प्रोमो में अनिल जोशी कहते हैं कि हवा, जंगल, मिट्टी, पानी सबसे बड़ी चुनौती हैं और आने वाले समय में ये और भी बड़ी चुनौती होने जा रहे हैं। दुनिया में आधे से ज्यादा वन खत्म हो चुके हैं। देश की ज्यादातर नदियों ने मरना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 12 Latest News: Environmentalist Padma Bhushan Dr. Anil Joshi will sit on Hot Seat with Amitabh Bachchan on 25th December
- फोटो : फाइल फोटो

हवा को प्राण वायु कहते थे, अब वही प्राण लेना चाहती है। इस पर अमिताभ कहते हैं कि अब हमारे चिंतित होने का समय आ गया है। क्योंकि हम अगर अब नहीं संभले तो फिर न हमें संभलने का मौका मिलेगा और न ही संभालने का। 

विज्ञापन
kbc 12 Latest News: Environmentalist Padma Bhushan Dr. Anil Joshi will sit on Hot Seat with Amitabh Bachchan on 25th December
- फोटो : अमर उजाला

अनिल जोशी ने बताया कि उन्होंने हवा, मिट्टी, पानी, आत्मनिर्भरता, जीईपी जैसा सामूहिक दायित्व, प्रकृति के साथ अत्याचार जैसे विषयों पर बात की। अमिताभ समेत सेट पर मौजूद दर्शकों ने उनके काम की सराहना की और खुद भी प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed