{"_id":"6348fb6b8724656f87326fbc","slug":"kashipur-firing-case-there-was-no-other-injury-except-bullet-on-gurjit-kaur-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Firing Case: भाजपा नेता की पत्नी की मौत मामले में नया मोड़, पीएम रिपोर्ट में शरीर में नहीं मिली गोली, लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firing Case: भाजपा नेता की पत्नी की मौत मामले में नया मोड़, पीएम रिपोर्ट में शरीर में नहीं मिली गोली, लेकिन...
Fri, 14 Oct 2022 11:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:32 AM IST
विज्ञापन
kashipur firing case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के काशीपुर में पचास हजार रुपये के इनामी खनन माफिया की तलाश में कुंडा के ग्राम भरतपुर में दबिश देने आई यूपी के ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) की पुलिस और एसओजी टीम की ग्रामीणों से भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जसपुर के ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी गुरजीत कौर की मौत हो गई। संघर्ष में छह पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं, भाजपा नेता और ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया है?...
पति गुरताज के साथ गुरजीत कौर
- फोटो : अमर उजाला
इस चोट के अलावा दूसरी कोई जाहिर चोट उनके शरीर पर नहीं थी। बुधवार रात करीब 11 बजे जाम खुलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने गुरजीत कौर का रात में ही पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर ली थी। वीडियो कैमरे की निगरानी में रात तीन बजे दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।
पति गुरताज के साथ गुरजीत कौर
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि महिला की मौत गोली लगने से हुई, लेकिन उसके शरीर से आरपार होने की वजह से गोली पोस्टमार्टम के दौरान बरामद नहीं हुई। महिला की मौत जिस गोली से हुई वह सरकारी असलहे से चली या निजी असलहे से फिलहाल इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kashipur firing case
- फोटो : अमर उजाला
डीआईजी नीलेश आनंद भरणे से भी यह सवाल किया गया तो उन्होंने इसे विवेचना का हिस्सा बताते हुए जांच जारी होने की बात कही। गोली ही इस केस में वह अहम कड़ी है जो बहुत हद तक यह साबित कर देगी कि गुरजीत कौर के परिजनों की बात सही है या यूपी पुलिस की, क्योंकि इस मामले में दोनों ही पक्षों के अलग-अलग दावे हैं।
विज्ञापन
kashipur firing case
- फोटो : अमर उजाला
गुरजीत कौर पक्ष का कहना है कि पुलिस की गोली से उसकी मौत हुई जबकि यूपी पुलिस का कहना है कि उनके जवानों की गोली किसी महिला को नहीं लगी। जानकार बताते हैं कि सरकारी असलहे और निजी असलहे की गोलियां भिन्न-भिन्न होती हैं। ऐसे में एक्सपर्ट से यह पता लगाना कोई बड़ी बात नहीं कि जिस गोली से महिला की मौत हुई वह सरकारी असलहे से चली या निजी असलहे से।