फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोले की भक्ति का चढ़ा रंग: हरिद्वार में हर तरफ जयकारों की गूंज...अब तक छह लाख शिवभक्तों ने भरा जल, तस्वीरें

Tue, 23 Jul 2024 10:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Jul 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 More Than Four Lakh Devotees Take gangajal from haridwar on second day Photos
हरिद्वार में कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला

धर्मनगरी में हर तरफ शिवभक्तों की भीड़ है। चारों तरफ भोले के जयकारे लग रहे हैं। पंचक के बावजूद काफी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। हाईवे और कांवड़ पटरी मार्ग पर भोले के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।

जोशो-खरोश के साथ शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। दूसरे दिन चार लाख कांवड़ियों ने कांवड़ियों ने हरिद्वार में गंगाजल भरा है। पंचक खत्म होने के बाद ये संख्या तेजी से बढ़ेगी।

Kanwar Yatra: धर्मनगरी में गंगा-जमुनी तहजीब...35 साल से शिवभक्तों के लिए कांवड़ तैयार कर रहे मुस्लिम परिवार

Kanwar Yatra 2024 More Than Four Lakh Devotees Take gangajal from haridwar on second day Photos
हरिद्वार में कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में कांवड़ मेले में हर साल शिवभक्तों की संख्या बढ़ रही है। पिछले साल चार करोड़ से अधिक शिवभक्त हरिद्वार पहुंचे थे, इस बार संख्या और अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। श्रावण मास में भगवान भोले शंकर की आस्था शिवभक्तों को मीलों दूर पैदल गंगाजल लेकर जाने के लिए जोश भरती है।

Kanwar Yatra 2024 More Than Four Lakh Devotees Take gangajal from haridwar on second day Photos
हरिद्वार में कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला

सोमवार से भले ही कांवड़ मेले की शुरुआत विधिवत तरीके से हुई हो, लेकिन इससे कई दिन पहले से ही लाखों कांवड़िये गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों की तरफ बढ़ गए हैं। इस बार पहले दिन से ही डाक कांवड़ियों की ठीक-ठाक भीड़ हाईवे पर नजर आ रही है। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे और देहरादून-दिल्ली हाईवे पर एक साइड में डाक कांवड़ यात्री चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 More Than Four Lakh Devotees Take gangajal from haridwar on second day Photos
हरिद्वार में कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला

हाईवे से लेकर कांवड़ पटरी मार्ग पर शिवभक्तों की भीड़ नजर आ रही है। हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड से लेकर पंतद्वीप, चमगादड़ टापू स्थित कांवड़ मेला बाजार और मोती बाजार, अपर रोड सहित सभी बाजार और गंगा घाट शिवमय नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 More Than Four Lakh Devotees Take gangajal from haridwar on second day Photos
हरिद्वार में कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला

उधर, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कांवड़ मेले के दूसरे दिन चार लाख कांवड़ियों ने गंगाजल भरा है। अब तक 6.40 लाख शिवभक्त पहुंच चुके हैं। नौ श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed