फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखी कांवड़: 95 साल की दादी को कंधों पर बैठाकर कांवड़ लेकर चला पोता, जल भरने मथुरा से पैदल पहुंचा हरिद्वार

Sun, 09 Jul 2023 10:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नारसन(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारसन(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Jul 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 Grandson From Mathura Carry grandmother on his Shoulder and reached Haridwar
दादी को कंधे पर बैठाकर उठाई कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा में लोग भिन्न-भिन्न प्रकार से मन्नत मांग कर कांवड़ ले जाते हैं। ऐसा ही एक दृश्य नारसन कस्बे में देखने को मिला। जहां दादी की कांवड़ यात्रा करने की इच्छा को पूरा करने के लिए पोता अपनी दादी को अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार आया और गंगाजल लेकर अपनी दादी को कंधे पर लेकर वापस घर के लिए रवाना हुआ।



भोले की भक्ति: 108 साल की दादी की सलामती के लिए पोता बना 'भगीरथ', गंगाजल लेने हरियाणा से पैदल पहुंचा हरिद्वार

मुकुल निवासी गढ़ी भरवारी मथुरा ने बताया कि उसकी दादी कस्तूरी(95) ने कांवड़ लेने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी पिंकी और दादी को लेकर हरिद्वार आ गए। उम्रदराज होने के कारण दादी चलने में असमर्थ थी। गंगाजल भरने के बाद उन्होंने दादी को कंधों पर बैठा लिया और घर तक ऐसे ही लेकर जाने का निश्चय किया।

Kanwar Yatra 2023 Grandson From Mathura Carry grandmother on his Shoulder and reached Haridwar
दादी को कंधे पर बैठाकर उठाई कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

डाक कांवड़ से पहले हाईवे से लेकर कांवड़ पटरी तक शिवभक्तों का राज है। भगवामय हुए मार्गों पर भव्य कांवड़ शोभा बढ़ा रही हैं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग सड़कों किनारे जुट रहे हैं।

Kanwar Yatra 2023 Grandson From Mathura Carry grandmother on his Shoulder and reached Haridwar
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

जैसे-जैसे शिवरात्रि की तिथि नजदीक आ रही है वैसे ही हाईवे और कांवड़ पटरी पर शिवभक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शिव के भक्ति गीतों से गुंजायमान हो रहे मार्गों की शोभा देखते ही बन रही है। शिवभक्त कांवड़ को बीच-बीच में रोक रोककर नृत्य कर रहे हैं। जिनको देखने के लिए स्थानीय लाेगों की दिलचस्बी बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 Grandson From Mathura Carry grandmother on his Shoulder and reached Haridwar
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

शाम होते ही लोग घर का जरूरी काम निपटाकर कांवड़ पटरी और हाईवे पर पहुंच रहे हैं। जगह-जगह भंडारे और राहत शिविरों में भी भक्ति और सेवा का नजारा देखने को मिल रहा है। कांवड़ पटरी पर हाथों में गंगाजल लेकर और पैरों में घुंघरु बांधकर कतारबद्ध चल रहे शिवभक्त यात्रा की खूबसूरती में चारचांद लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 Grandson From Mathura Carry grandmother on his Shoulder and reached Haridwar
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही प्रशासन की ओर से कांवड़ पटरी पर जगह-जगह बल्लियों पर लगाए गए डीजे सेट से भक्ति संगीत की धुन प्रसारित कर रहे हैं। जो माहौल को और ज्यादा भक्तिमय बना रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed