फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanwar Yatra: पंचक खत्म होते ही उमड़ी भीड़, हरिद्वार से 25 लाख कांवड़ियों ने भरा जल, देखें तस्वीरें

Wed, 20 Jul 2022 09:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Jul 2022 09:17 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022:  25 lakh kanwaria took gangajal from haridwar on 20 july photos
हरिद्वार हाईवे पर कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला

पंचक खत्म होते ही कांवड़ यात्रा चरम पर पहुंचने लगी है। यात्रा के सातवें दिन 25 लाख कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों को रवाना हुए। यात्रा शुरू होने से लेकर बुधवार तक 73 लाख सात हजार कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकल चुके हैं। बुधवार को हाईवे पर डीजे के साथ सजावटी और लाइटों वाली कांवड़ नजर आई। 



24 जुलाई तक ऐसा ही नजारा रहेगा। इसके बाद डाक कांवड़ का रेला उमड़ेगा। कांवड़ों पर लगे डीजे पर भगवान का वेश धारण कर कलाकार नृत्य करते हुए नजर आए। हाईवे पर चौराहों पर जाम भी लगा। 

Kanwar Yatra 2022: सीएम धामी ने कांवड़ियों के पैर धोए, फूल मालाएं पहनाकर किया भव्य स्वागत, तस्वीरों में देखें

धर्मनगरी में बुधवार सुबह से दोपहर तक बारिश रही। सड़कों पर पानी भरा रहा, लेकिन कांवड़ियों के कदम नहीं ठहरे। भोले के जयकारों के साथ कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते गए। कांवड़ पटरी से कतार तो हाईवे पर ग्रुपों में डीजे पर गीतों पर उत्साह का माहौल रहा। 

Kanwar Yatra 2022:  25 lakh kanwaria took gangajal from haridwar on 20 july photos
हरिद्वार हाईवे पर कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा में तीन चरण होते हैं। पहले दूर-दराज के कांवड़िए छोटी-छोटी कांवड़ों को सजाने के बाद उनमें गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों की तरफ प्रस्थान करते हैं। दूसरे चरण में बड़ी कांवड़ चलती है। इसमें ट्रक, कैंटर और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे लगाने के बाद सजावटी और बड़ी कांवड़ लेकर कांवड़िए अपने शिवालयों की तरफ प्रस्थान करते हैं।

Kanwar Yatra 2022:  25 lakh kanwaria took gangajal from haridwar on 20 july photos
हरिद्वार हाईवे पर कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला

इन कांवड़ों में डीजे पर भगवान भोलेनाथ के साथ ही राधा-कृष्ण के भजन बजते हैं। भगवान का रूप धारण कर कलाकार नृत्य करते हैं। 16 जुलाई की शाम को चार बजे के बाद पंचक लग गए थे, जो बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद समाप्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022:  25 lakh kanwaria took gangajal from haridwar on 20 july photos
हरिद्वार हाईवे पर कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला

पंचक समाप्त होते ही कांवड़ यात्रा चरम पर पहुंचने लगी। हाईवे पर कांवड़ियों का दबाव दिखा। चौराहों पर जाम लगा। बड़ी कांवड़ के साथ कांवड़िए जत्थों में निकले। कांवड़ यात्रा में अगले पांच दिनों तक धर्मनगरी में भगवा रंग में रंगे शिवभक्तों का सैलाब नजर आएगा। हरकी पैड़ी से लेकर मंदिरों व बाजारों में शिवभक्त कांवड़िए ही केसरियां रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022:  25 lakh kanwaria took gangajal from haridwar on 20 july photos
हरिद्वार हाईवे पर कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ के साथ ही पुलिस सर्तकता भी बढ़ गई है। हरकी पैड़ी से लेकर अन्य गंगाघाटों और मंदिरों, पार्किंग, बाजारों, होटलों और धर्मशालाओं में डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता पहुंचकर चेकिंग कर रहा है। एसएसपी डॉ.योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कांवड़ यात्रा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed