फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath: चिंताजनक! जिस जलधारे को पूजती थीं दुल्हनें, भू-धंसाव के बाद अब सूख गया वो प्राकृतिक जल स्रोत

Fri, 03 Feb 2023 06:01 PM IST
अलका त्यागी प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ
प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Feb 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
Joshimath: stream which bride used to worship now that natural water source has dried up
जोशीमठ में सूखा जल स्त्रोत - फोटो : अमर उजाला

भू-धंसाव ने जोशीमठ नगर में भौगोलिक, आर्थिक, सामाजिक बदलाव तो किए ही हैं अब इसका असर सदियों से चली आ रही परंपराओं पर भी पड़ने लग गया है। सिंहधार वार्ड में बारह महीने बहने वाला प्राकृतिक जल स्रोत पूरी तरह सूख गया है। इस मोहल्ले की दुल्हनें धारा पुजाई की परंपरा को इसी जलस्रोत पर संपन्न करती थीं लेकिन अब यह सूख गया है।



Joshimath: भविष्य की चिंता में बढ़ा तनाव... जोशीमठ के कई लोग डिप्रेशन का शिकार, हेल्पलाइन पर मांग रहे मदद

भू-धंसाव से जमीन में आई दरारों के चलते यहां के प्राकृतिक जल स्रोत सूखने लग गए हैं। सिंहधार वार्ड के प्रेमनगर में प्राकृतिक जल स्रोत है। इसमें सर्दी से लेकर गर्मी तक हर समय पर्याप्त पानी रहता था। पिछले कुछ दिनों से इसमें पानी कम होने लगा है।

Joshimath: stream which bride used to worship now that natural water source has dried up
जोशीमठ में सूखा जल स्त्रोत - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवार को यह पूरी तरह सूख गया। 50 वर्षीय रोशन रावत का कहना है कि इतने साल में कभी इस स्रोत से पानी कम नहीं हुआ था। गर्मियों में इस जल धारे का पानी ठंडा रहता था।

Joshimath: stream which bride used to worship now that natural water source has dried up
जोशीमठ में घर में दरारें - फोटो : अमर उजाला

सुधीर हिंदवाल ने बताया कि जब से यहां भू-धंसाव तेज हुआ है इस स्रोत का पानी कम होने लग गया था। अब इसमें पानी आना बंद हो गया है। गर्मियों में जब भी पानी की किल्लत होती थी तो लोग इसी स्रोत से पेयजल आपूर्ति करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath: stream which bride used to worship now that natural water source has dried up
जोशीमठ में जमीन में दरारें - फोटो : अमर उजाला

वहीं दीपा देवी, गीता देवी, राखी देवी, सुंद्री देवी का कहना है कि इस मोहल्ले में विवाह कर आने वाली दुल्हनें धारा पुजाई की रस्म को इसी स्रोत पर पूजती थीं। आज तक कभी इसमें पानी कम नहीं हुआ लेकिन अब अचानक यह सूख गया है। इससे आशंका है कि प्राकृतिक स्रोत का पानी भी दरार में समा रहा होगा। 

विज्ञापन
Joshimath: stream which bride used to worship now that natural water source has dried up
जोशीमठ में सूखा जल स्त्रोत - फोटो : अमर उजाला

नगर में प्राकृतिक जल स्रोत के सूखने का यह दूसरा मामला है। दो सप्ताह पहले रोपवे के पास के प्राकृतिक स्रोत का पानी अचानक कम हो गया। इस स्रोत से 90 के दशक में पांच घराट संचालित होते थे। अब इसमें बहुत कम पानी रह गया है। दूसरा मामला अब सिंहधार वार्ड में आया है जहां प्राकृतिक स्रोत सूख गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed