फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयकारों के साथ झंडे जी के आरोहण को उमड़ा आस्था का सैलाब, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा

Wed, 07 Mar 2018 07:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Mar 2018 07:14 AM IST
विज्ञापन
jhanda ji mela 2018 photos
jhanda ji

श्री दरबार साहिब में मंगलवार को जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पवित्र झंडे जी का आरोहण किया गया। श्रद्धालुओं ने झंडे जी और श्री महंत देवेंद्र दास महाराज का आशीर्वाद लिया। आठ मार्च को दरबार साहिब का नगर कीर्तन धूमधाम से निकाला जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Trending Videos
jhanda ji mela 2018 photos
jhanda ji

मंगलवार को दरबार साहिब में झंडे जी पर गिलाफ चढ़ाने और आरोहण के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। विधि-विधान से सुबह करीब आठ बजे झंडे जी को उतारा गया। इसके बाद नए ध्वज दंड को पूजा-अर्चना और घी-दूध से स्नान कराया गया।

jhanda ji mela 2018 photos
jhanda ji

श्रद्धालुओं ने झंडे जी पर गिलाफ चढ़ाने शुरू किए। सबसे पहले सादे और उसके बाद शनील के गिलाफ चढ़ाए गए। इस दौरान झंडे जी को जमीन पर नहीं रखा जाता है। दोपहर करीब डेढ़ बजे झंडे जी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाया गया। दर्शनी गिलाफ और झंडे जी को छूने और आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
jhanda ji mela 2018 photos
jhanda ji

शाम चार बजे के बाद दर्शनी गिलाफ से सजे झंडे जी के आरोहण की प्रक्रिया शुरू हुई। दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्री महंत देवेंद्र दास के दिशा-निर्देशन में झंडे जी को उठाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब, झंडे जी और श्री महंत के जयकारे लगाए। आरोहण होते ही श्रद्धालु खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन
jhanda ji mela 2018 photos
jhanda ji

दरबार साहिब के इस वार्षिक आकर्षण में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बार भीड़ को संभालने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। कई जगह प्रोजेक्टर के माध्यम से झंडे जी के आसपास लगाए गए टीवी सेटों पर आरोहण का सीधा प्रसारण किया गया ताकि मुख्य परिसर में भीड़ कम की जा सके। ड्रोन कैमरे के जरिये कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग भी की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed