फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेटर बुमराह के दादा ने इस वजह से किया सुसाइड, सदमे में पूरा परिवार

Mon, 11 Dec 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर) Updated Mon, 11 Dec 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
jasprit bumrah grandfather commit suicide reason
संतोक सिंह बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम के चमकते सितारे जसप्रीत बुमराह के दादा 84 वर्षीय संतोख सिंह की मौत यूं ही नहीं बल्कि उन्होंने आत्महत्या की है। जानिए इसके पीछे की वजह...

jasprit bumrah grandfather commit suicide reason
bumrah

संतोख सिंह की पुत्री राजिंदर कौर ने अपने पिता की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार रविवार शाम को किया गया। वहीं उनके ऑटोरिक्शा साथियों का कहना है कि  उन्होंने पारिवारिक कलह के चलते अहमदाबाद स्थित साबरमती नदी में कूदकर आत्महत्या की है।

jasprit bumrah grandfather commit suicide reason
bumrah

आवास विकास कॉलोनी में किराये के एक छोटे से मकान में रहकर ऑटो चलाकर जीवनयापन करने वाले संतोख सिंह पिछले काफी समय से अपने पौत्र और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह से मिलना चाह रहे थे। रुद्रपुर-किच्छा ऑटो स्टैंड पर उनके मित्रों ने बताया कि 29 नवंबर को वह अपने पौत्र जसप्रीत से मिलने अहमदाबाद रवाना हो गए थे और एक दिसंबर को वहां पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
jasprit bumrah grandfather commit suicide reason
bumrah

मुफलिसी में जिंदगी गुजार रहे संतोख सिंह के पास अहमदाबाद जाने का किराया भी नहीं था। परिचितों ने उन्हें अहमदाबाद जाने के लिए चार हजार रुपये जुटाकर दिये थे। रविवार को उनकी पुत्री राजिंदर कौर ने फोन पर अपने पिता की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पिता अपने पौत्र जसप्रीत से मिलने उनके घर गए थे, लेकिन वहां उनको किसी ने भी तवज्जो नहीं दी।

विज्ञापन
jasprit bumrah grandfather commit suicide reason
जसप्रीत बुमराह और संतोक सिंह

इसके बाद वह लापता हो गए और शुक्रवार को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गुजरात के वस्तरपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। बेटी राजिंदर का आरोप है कि जसप्रीत बुमराह की मां के रवैये से व्यथित होकर उन्होंने साबरमती में कूदकर आत्महत्या कर ली। रविवार को जिस वक्त संतोख का शव मिला, उस वक्त जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की ओर से धर्मशाला में मैच खेल रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed