फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30वां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव: योगियों ने किए ऐसे आसन, देखकर खुश हो गया हर मन, तस्वीरें

Sun, 03 Mar 2019 10:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Mar 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
international yoga festival 2019 awesome photos of yogasana
international yoga festival - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसोर्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में महर्षि वशिष्ठ योगा हॉल में योगी जयवेदन ने पारंपरिक योग की जानकारी दी। महर्षि विश्वामित्र हाल में योगी जितानंद ने हठ योग, महर्षि पतंजलि हाल में योगी नितिन वारखरे ने अष्टांग योग, महर्षि अत्री हाल में योगगुरु सुभाष पात्रीजी ने कास्मिक मेडिटेशन, महर्षि गौतम हाल में योगी चरक ने एडवांस प्राणायाम से योग साधकों को अवगत कराया। 

international yoga festival 2019 awesome photos of yogasana
international yoga festival

वहीं योग गुरु गोकुल चंद्रा ने हठ योग, पवन मोहते ने योगासन्ना थेरेपी, डॉ. संजीव पांडे ने प्राणायाम, स्वामी बोधी वर्तमान ने इंट्रो टू ओशो मेडिटेशन, आर्ट ऑफ लिविंग के योगगुरु ने सुदर्शन क्रिया, विदेशी योग गुरु उषा माता ने अयंगर योग साधना से साधकों को परिचित कराया।

international yoga festival 2019 awesome photos of yogasana
international yoga festival

इसके बाद उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से योग साधकों को महर्षि महेश योगी आश्रम चौरासी कुट्टी का दर्शन कराकर भारतीय योग के दशकों पुराने महत्व व आज के बदलते परिवेश से परिचित कराया। इससे पहले योग महोत्सव के दूसरे दिन स्वामी नारायण आश्रम के गुरुकुल के छात्रों ने वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन कर योग साधकों को इसके महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में योग साधकों ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की याद में मौन रखकर नमन और प्रार्थना की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
international yoga festival 2019 awesome photos of yogasana
international yoga festival

परमार्थ निकेतन में शुक्रवार को 30वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ हो गया। उत्तराखंड के  पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन व आयुष मंत्री हरक सिंह रावत, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदांनद सरस्वती, जीवा की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती सरस्वती, अमेरिका से आए राधानाथ स्वामी, जर्मनी व कोलंबिया से पहुंचे स्वामी परमाद्वैति ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया।
 

विज्ञापन
international yoga festival 2019 awesome photos of yogasana
international yoga festival

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए योग जरूरी है। योग को जानने के लिए ही तीर्थनगरी में देश-विदेश से योग जिज्ञासु पहुंचे हैं। इस दौरान परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदांनद ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव को देश के वीर सैनिकों को समर्पित करते हुए उनके जज्बे को नमन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed