फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2019: केदारनाथ मंदिर परिसर में बही योग की गंगा, तस्वीरें...

Sat, 22 Jun 2019 09:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 22 Jun 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
International yoga day 2019 yog in kedarnath temple
- फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में योग दिवस के मौके पर मंदिर परिसर में यात्रीगण व अन्य लोगों ने योग किया। केदारनाथ समेत रुद्रप्रयाग जनपद में विश्व योग दिवस पर सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर स्वस्थ शरीर के योग को जरूरी बताया गया।

International yoga day 2019 yog in kedarnath temple
- फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय में गुलाबराय मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित विशेष शिविर में विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने कहा कि जीवन में जितनी सुविधाएं बढ़ रही है, रोग भी उतने ही बढ़ रहे हैं। इसलिए इस भाग दौड़ भरे जीवन में मन की शांति, रोगों व दवाओं से छुटकारा पाने के लिए सभी लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बनायें।

International yoga day 2019 yog in kedarnath temple
- फोटो : अमर उजाला

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में योग की परंपरा प्राचीन काल से रही है। पूरे विश्व में भारत आदिकाल से ही योग गुरू रहा है। इस मौके पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रभारी कृपाल सिंह पंवार ने शीर्षाशन, भुजंगासन, चंद्रासुन, पवनमुक्त आसन समेत अन्य यौगिक मुद्राएं करावाईं। शिविर में डीएम द्वारा आठ लोगों को कौशल विकास प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
International yoga day 2019 yog in kedarnath temple
- फोटो : अमर उजाला

उधर, केदारनाथ में पतंजलि योग समिति के राजेंद्र सिंह नेगी व अन्य के दिशा-निर्देशन में एसडीआरएफ, पुलिस के अलावा अन्य कर्मचारियों द्वारा भी योगाभ्यास किया गया। इसके अलावा अगस्त्यमुनि, चंद्रापुरी, बसुकेदार, नारायणकोटी के अलावा ऊषा सोशल हेल्प एंड हेरिटेज ऊखीमठ द्वारा राइंका ऊखीमठ के खेल मैदान में योग दिवस मनाया गया।

विज्ञापन
International yoga day 2019 yog in kedarnath temple
- फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, एसपी अजय सिंह, एडीएम अरविंद सिंह, आयुर्वेदिक अधिकारी डा. राजीव वर्मा, सीएमओ डा. एसके झा, मीना राणा, अभिनव शाह, ऊषा फांडेशन के अध्यक्ष विजेंद्र नेगी, संस्थापक दीपक नेगी, योग प्रशिक्षक बबीता भट्ट, ईश्वर लिंग व कुलदीप तोमर, मान सिंह रावत समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग महिलाएं, पुरुष व बच्चे मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed