उत्तराखंड की इन बेटियों ने अपनी अंगुलियों से ऐसा कमाल दिखाया कि पाकिस्तानी बल्लेबाज धराशायी हो गए। हम बात वर्ल्ड कप 2017 में भारत बनाम पाकिस्तान की कर रहे हैं।
वर्ल्ड कप 2017 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में उत्तराखंड की इस क्रिकेटर के जादू के आगे पाकिस्तान प्लेयर्स बेबस नजर आए। इन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के पांच विकेट झटके। पढ़ें, वर्ल्ड कप में उनका कारनामा...
आईसीसी वूमैन वर्ल्ड कप 2017 में भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का 11 वां मैच चल रहा है। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 50 ओवरों में 169 रन ही बना सकी। ऐसे में अब दारोमदार भारतीय गेंदबाजों पर था। जिसे उत्तराखंड की दो बेटियों ने बखूबी निभाया और पाकिस्तान को 74 रन पर ढेर कर दिया। भारत यह मैच 95 रन से जीता।
पाकिस्तान का पहला और आखिरी विकेट उत्तराखंड की दोनों बेटियों की झोली में गिरा। अल्मोड़ा की एकता बिष्ट ने 10 ओवरों में 5 विकेट लिए, जबकि उत्तरकाशी की मानसी जोशी ने 6.1 ओवर 9 रन देकर दो विकेट झटके।
चैंपियंस ट्रॉफी में जिस तरह पाकिस्तान के भारत को बुरी तरह हराया। उसी तरह इस बार भी पाकिस्तानी महिला टीम भारतीय टीम पर हावी नजर आ रही थी। लेकिन उत्तराखंड की इस लड़की ने पासा ही पलट दिया और मैच में भारत झोली में डाल दिया।