फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया को भारत सिखाएगा विरासत सहेजने का सलीका

Wed, 12 Oct 2016 04:59 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Oct 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
India teach manners of saving world heritage
Fri

पेरिस सम्मेलन में ‘क्लाईमेट जस्टिस’ अवधारणा का लोहा मानने के बाद अब विश्व के देश भारत से सीखेंगे कि हजारों-लाखों साल पुरानी सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरें कैसे सहेज कर रखी जाती हैं? इसके लिए खुद यूनेस्को ने भारत से अनुरोध किया है, जिस पर केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है।


 

India teach manners of saving world heritage
unesco

यह पहली बार है कि यूनेस्को वर्ल्ड हेरीटेज सेंटरों का सम्मेलन भारत में हो रहा है। जिसमें धरोहरों को संरक्षित करने के तरीकों के साथ नई विरासतें चिह्नित किए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
 

India teach manners of saving world heritage
FRI

दुनिया में यूनेस्को के चीन, नार्वे, साउथ अफ्रीका, बहरीन, मैक्सिको (साउथ अमेरिका), इटली, ब्राजील और स्पेन में सांस्कृतिक वर्ल्ड हेरीटेज सेंटर खुले हुए हैं। प्राकृतिक धरोहरों को सहेजने के लिए यूनेस्को ने पहला सेंटर भारतीय वन्य जीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) देहरादून में पिछले साल स्थापित किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
India teach manners of saving world heritage
लोटस टेंपल - फोटो : indianexpress.com

अब नए सिरे से विश्व धरोहरों को सहेजने की रणनीति तैयार करने के लिए नवंबर, 2016 में सभी सेंटरों का सम्मेलन किया जा रहा है। इसके लिए यूनेस्को ने देश के भारतीय वन्य जीव संस्थान स्थित यूनेस्को सेंटर को अगुवाई के लिए चुना है। इस संबंध में यूनेस्को निदेशक डॉ. मेक्टिल रोजलर ने भारत से सम्मेलन के लिए अनुरोध किया था। जिस पर पर्यावरण मंत्रालय ने हामी भर ली है।
 

विज्ञापन
India teach manners of saving world heritage
दिल्ली विरासत

सम्मेलन की अध्यक्षता भारतीय वन्य जीव संस्थान के निदेशक डॉ. वीबी माथुर करेंगे। वह इसके पहले भी यूनेस्को के कई सत्रों के चेयरमैन रह चुके हैं। इस कार्यक्रम में यूनेस्को और इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन आफ नेचर (आईसीयूएन) के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस सम्मेलन में तैयार की जाने वाली कार्ययोजना पर विश्व के सभी यूनेस्को सेंटर अमल में लाएंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed