फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: देशभक्ति के तरानों से यादगार बनी सुबह...नन्हें हाथों में तिरंगा..भारत माता की जयघोष की गूंज

Thu, 15 Aug 2024 09:01 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला डेस्क, देहरादून
अमर उजाला डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 Aug 2024 09:01 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 2024 Uttarakhand School children took out a rally and CM Dhami hoisted the Tiranga
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : अमर उजाला

प्रदेशभर में आज स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभक्ति गीतों के साथ हाथ में तिरंगा लिए बच्चों ने रैली निकाली। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से मुख्यमंत्री आवास जगमगाता रहा।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, अनुकूल औद्योगिक नीति, शांत औद्योगिक वातावरण, दक्ष मानव संसाधन और उदार कर लाभों तथा पूंजी निवेश में वृद्धि से उत्तराखंड देश में तेजी से विकास करने वाले राज्यों में से एक है। हमारा संकल्प उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ एवं अग्रणी राज्य बनाने का है।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में सीएम ने शुभकामनाएं दीं। कहा, पिछले तीन वर्षों में 15 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। कहा, नीति आयोग की 2023-24 की एसडीजी सूचकांक में उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया।
 

Independence Day 2024 Uttarakhand School children took out a rally and CM Dhami hoisted the Tiranga
बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला

कहा, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 मेंकुल 3.5 लाख करोड़ निवेश समझौते हुए, जिनमें 81 हजार करोड़ के समझौते की ग्राउंडिंग की जा चुकी है। कहा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में लगभग दो लाख करोड़ की योजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहे हैं। सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

कहा, सोलर प्रोजक्ट लगाने को 70 फीसदी तक सब्सिडी दी जा रही है। अपणि सरकार पोर्टल, ई-केबिनेट, ई-ऑफिस, सीएम डैश बोर्ड उत्कर्ष, सीएम हेल्पलाईन 1905, सेवा का अधिकार और ट्रांसफर एक्ट की पारदर्शी व्यवस्था अपनाकर राज्य में भ्रष्टाचार को मिटाने का प्रयास किया है। भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनता के लिए 1064 वेब एप लॉन्च किया गया है।

Independence Day 2024 Uttarakhand School children took out a rally and CM Dhami hoisted the Tiranga
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
कहा, उत्तराखंड पर्यटन हब, एडवेंचर टूरिज्म हब, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी तेजी से उभर रहा है। उद्योग तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां तैयार की गई हैं। दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड तैयार होने के बाद देहरादून जल्द ही दिल्ली एनसीआर का हिस्सा बन जाएगा।

समावेशी विकास के मूलमंत्र पर चल रही सरकार
कहा, राज्य सरकार समावेशी विकास के मूलमंत्र के साथ प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित एवं समान विकास के साथ कार्य कर रही है। केदारनाथ व बदरीनाथ की तर्ज पर कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों को भव्य बनाने को मानसखंड मंदिर माला मिशन की कार्ययोजना पर कार्य हो रहा है। चार धामों की कनेक्टिविटी के लिए ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा, जबकि टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन सर्वे का कार्य गतिमान है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2024 Uttarakhand School children took out a rally and CM Dhami hoisted the Tiranga
सीएम आवास - फोटो : अमर उजाला
2025 तक 1.25 लाख महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी
सीएम ने कहा, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 2025 तक 1.25 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Independence Day 2024 Uttarakhand School children took out a rally and CM Dhami hoisted the Tiranga
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

यूसीसी समेत कई कानून बनाए
कहा, प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में हम आगे बढ़े हैं। जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाने को एक सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया। राज्य में दंगारोधी कानून को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।

ये भी पढ़ें...Doda Encounter: रक्षाबंधन से पहले दो बहनों से छिन गया दुलारा दीपक, इकलौते भाई के बलिदान से सूना हुआ घर आंगन

वेड इन उत्तराखंड के मंत्र पर काम शुरू
कहा, पीएम ने वेड-इन-उत्तराखंड का मंत्र दिया है। राज्य सरकार नए वेडिंग डेस्टिनेशन की पहचान कर रही है। भविष्य में पूरी दुनिया से लोग यहां आत्मिक शांति के लिए आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed