फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए आई राहत भरी खबर, पढ़ें और रहें टेंशन फ्री

Wed, 31 Jan 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 31 Jan 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
important rule for railway passengers
Trains - फोटो : amar ujala file photo
ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर आई है। जी हां, ​इस खबर को पढ़ने के बाद आप टेंशन फ्री हो जाएंगे।
important rule for railway passengers
रेलवे - फोटो : amar ujala
रिजर्वेशन होने के बावजूद ट्रेन मिस हो जाए तो टीटीई आपकी सीट अगले दो स्टेशन तक किसी को जारी नहीं कर सकता। ऐसे में आप अगले स्टेशन से ट्रेन पकड़कर उसमें सफर कर सकते हैं। वहीं अगर अगले दो स्टेशन पर ट्रेन नहीं पकड़ पाते तो टीटीई आपकी सीट आरएसी के यात्री को अलॉट कर सकता है।
important rule for railway passengers
train - फोटो : file photo
अगर ट्रेन मिस हो गई तो आप टीडीआर फाइल कर सकते हैं, तब आपको बेस फेयर का 50 प्रतिशत वापिस मिल जाएगा। अगर टिकट गुम हो गई तो भी आप सफर कर सकते हैं। इसके लिए बोर्डिंग स्टेशन पर चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर को डुप्लीकेट टिकट जारी करने के लिए लिखित निवेदन करना होगा। निवदेन के साथ में आईडी कार्ड की कॉपी लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
important rule for railway passengers
train
सफर शुरू करने से 24 घंटे पहले ये काम करना होगा, तब सुपरवाइजर इंस्पेक्शन करने के बाद कुछ फीस लेकर टिकट जारी कर देगा। वहीं अगर गुम हुआ टिकट मिल जाता है तो आप डुप्लीकेट ​टिकट की फीस वापिस ले सकते हैं।
विज्ञापन
important rule for railway passengers
डेमो - फोटो : डेमो
अगर आप किसी पक्षी को लेकर सफर करते हैं तो साथ में नहीं रख सकते। बल्कि उसे लगेज वैन में रखा जाएगा, क्योंकि पक्षी रेलवे की मालभाड़े की श्रेणी में आएगा। सफर के दौरान पक्षी की जिम्मेदारी उसके मालिक की ही होगी। पक्षी को साथ ले जाने के लिए पहले फॉर्म भरना पड़ेगा। कितने पिंजरे हैं, इसकी जानकारी भी देनी होगी। पक्षी के खाने-पीने का ध्यान भी मालिक को ही रखना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed