यात्रीगण कृपया ध्यान दें। इस नई सुविधा से आपको मिलेगा अब बड़ा फायदा। जानिए..
ट्रेन से ज्यादातर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। जल्द ही बड़ी रेल लाइन सेवा का तोहफा यात्रियों मिलेगा।
एक साल से रेल सेवा बंद होने से परेशान यात्रियों को जल्द बड़ी रेल लाइन सेवा का तोहफा मिलने जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण की तिथि तय हो गई है। संरक्षा आयुक्त 29 और 30 दिसंबर को पीलीभीत से टनकपुर तक नवनिर्मित रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द रेल सेवा फिर शुरू हो जाएगी।
4 of 6
train
- फोटो : file photo
पीलीभीत से टनकपुर 62 किमी लंबे मीटर गेज को ब्रॉडगेज में बदलने का काम एक साल से चल रहा है। पीलीभीत से मझोला तक बड़ी लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद रेलवे ने मझोला तक पहले ही रेल सेवा शुरू कर दी है। अब मझोला से टनकपुर के बीच 32 किमी लाइन का काम भी पूरा हो चुका है।
सेवा शुरू करने से पहले केंद्रीय संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण होना है। रेलवे के स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि संरक्षा आयुक्त 29 दिसंबर को मझोला और 30 दिसंबर को टनकपुर तक नवनिर्मित लाइन का निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। निरीक्षण के बाद संरक्षा आयुक्त ने हरी झंडी दी तो नए साल के पहले सप्ताह में रेल सेवा शुरू हो जाएगी।