{"_id":"59c4ad614f1c1bae688b5e0a","slug":"important-circular-for-ration-card-holders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राशनकार्ड धारकों ने नहीं माना सरकार का ये फरमान तो होगा बड़ा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशनकार्ड धारकों ने नहीं माना सरकार का ये फरमान तो होगा बड़ा नुकसान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Sep 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
ration card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशनकार्ड धारकों के लिए बेहद जरूरी खबर है। अगर कार्ड धारकों ने सरकार का ये फरमान नहीं माना तो उन्हें बड़ा नुकसान होगा।
ration card
राज्य खाद्य योजना और अंत्योदय योजना के लाभार्थियों का बैंक एकाउंट नंबर राशन कार्ड के साथ लिंक किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के विभाग ने लाभार्थियों के बैंक से संबंधित विवरण को डिजिटाइज्ड करने का निर्देश सभी जिला पूर्ति अधिकारियों दिए हैं। ये कार्य 10 अक्तूबर तक पूरा करना है।
राशन कार्ड का अपग्रेडेशन
- फोटो : file photo
प्रदेश सरकार ने राज्य खाद्य योजना के तहत लाभार्थियों को प्रति माह वितरित की जाने वाली दस किलो चावल और पांच किलो गेहूं के बदले उसके मूल्य के बराबर की राशि उसके बैंक खाते में डालने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
money
- फोटो : money
इसके अलावा अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को प्रति माह जो एक किलो चीनी मिलती है उसकी सब्सिडी की राशि भी खाते में डाली जाएगी। इस योजना का आगाज नवंबर से होना है, लेकिन अभी तक लाभार्थियों के राशन कार्ड के साथ बैंक खाता नंबर लिंक नहीं है।
विज्ञापन
राशन घोटाला
- फोटो : file photo
इसे लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के विभाग के प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 10 अक्तूबर तक राशन कार्डों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया जाए। राशन कार्डों को डिजिटाइज्ड करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारियों को आवश्यकतानुसार कर्मचारियों को आउटसोर्स करने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक राशन कार्ड की जानकारी कंप्यूटर में फीड करने पर डेढ़ रुपये की राशि जारी करने की व्यवस्था शासन ने की है।