फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक खाताधारकों के लिए बड़े काम के हैं चार्जेज से बचने के ये तरीके, अपनाइए और पैसे बचाइए

Wed, 09 May 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 May 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
imp money saving trick for bank account holder
demo pic

बैंक खाता धारकों को विभिन्न सेवाओं के लिए कुछ शुल्क देना पड़ता है। इसके साथ ही मिनिमम बैलेंस कम होने पर जुर्माना और फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट खत्म होने पर शुल्क देने के लिए आपको जेब ढीली करनी पड़ती है। लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप इन चार्जेज से बच सकते हैं।


 

imp money saving trick for bank account holder
money
एसबीआई से मैनेजर एके गुप्ता ने बताया कि बैंक शाखाओं से कैश ट्रांजेक्शन से करने से बचें। बैंक एक महीने में शाखाओं से 3 से 4 चार फ्री कैश ट्रांजेक्शन की सुविधा देते हैं। इससे आप 50 रुपये से लेकर 150 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन तक बचा सकते हैं। चेक की जगह नेटबैंकिंग का इस्तेमाल करें। हर अतिरिक्त चेकबुक पर शुल्क लगता है। नेटबैंकिंग के जरिए फंड्स को मुफ्त में ट्रांस्फर कर सकते हैं। ऐसा करने से आप 20 से 150 रुपये प्रति चेकबुक बचा सकते हैं।

 
imp money saving trick for bank account holder
credit cards
क्रेडिट कार्ड के बिलों का समय पर भुगतान करें। आउटस्टैंडिंग राशि पर उच्च ब्याज दरें लगती हैं। समय पर बिल का भुगतान करने पर ब्याज के रूप में आप 39 से 42 फीसद सालाना की बचत कर सकते हैं। कार्ड बिल के लिए ऑटो डेबिट रूट की सुविधा लें। अपने बैंक को निर्देश दें कि हर ड्यू डेट पर ऑटो डेबिट के तहत क्रेडिट कार्ड बिल का पांच फीसद खाते से काट ले। इससे आप भारी जुर्माने से बच सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
imp money saving trick for bank account holder
बरामद हुआ धन - फोटो : amar ujala
बिल पे सेवाओं के लिए साइन अप करें। यूटिलिटी कंपनियां (बिजली, पानी आदि) देरी से बिल का भुगतान करने पर जुर्माना लेती हैं। अपने बैंक को स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन दें, जिससे समय पर बिल का भुगतान हो जाए। ईमेल पर डुप्लिकेट स्टेटमेंट की मांग करें। बैंक डुप्लिकेट फिजिकल स्टेटमेंट या पासबुक के लिए शुल्क लेते हैं। इसपर आप 100 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
imp money saving trick for bank account holder
डेमो - फोटो : डेंमो
अपने खाते में हर समय मिनिमम बैलेंस मेंटेन कर के रखें। ऐसा न करने से नॉन मेंटिनेंस चार्जेस लगते हैं। इससे आप 10 रुपये से लेकर 600 रुपये महीना तक बचा सकते हैं। अपर्याप्त बैलेंस की स्थिति में चेक इश्यू न करें। चेक को डिओनर करने से न सिर्फ चार्जेस लगते हैं बल्कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत दंडनीय अपराध भी होता है। इससे आप 500 रुपये लेकर 750 रुपये प्रति चेक बचा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड से पैसों कि निकासी न करें। ब्याज के साथ साथ जारीकर्ता ट्रांजेक्शन फीस भी चार्ज करता है। निकासी की गई राशि का 2.5 फीसद या 300 रुपये से 500 रुपये तक बचाए जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed