फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IMA POP 2021: जेंटलमैन कैडेट्स को मिला मेहनत और काबिलियत का इनाम, ट्रॉफी और बैनर्स से नवाजे गए, तस्वीरें

Wed, 08 Dec 2021 11:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 08 Dec 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
ima pop 2021: award ceremony of gentlemen cadets, see photos
अवार्ड सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में कड़ा प्रशिक्षण लेकर सैन्य अफसर बनने से पहले जेंटलमैन कैडेट्स को उनकी मेहनत और काबिलियत का इनाम मिला। आईएमए में बुधवार को हुई अवार्ड सेरेमनी में कैडेट्स को व्यक्तिगत उत्कृष्टता, रोलिंग ट्रॉफीज और बैनर्स से नवाजा गया।



भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड 11 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जिसमें देश-विदेश के 387 जेंटलमैन कैडेट शिरकत करेंगे। इसके बाद 319 जेंटलमैन कैडेट बतौर अफसर भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन जाएंगे। जबकि मित्र देशों की सेना के लिए भी 68 सैन्य अफसर मिलेंगे। इस परेड में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत, उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम गणमान्यों व सेना के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे।

अवार्ड सेरेमनी में अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल हरिंद्र सिंह ने भारतीय और विदेशी सेनाओं में शामिल होने जा रहे अफसरों को देश-रक्षा और कर्तव्यों का मूलमंत्र दिया। आईएमए स्थित खेत्रपाल ऑडिटोरियम में देश के भावी सैन्य अफसरों की अवार्ड सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में आईएमए के कमांडेंट ने पुरस्कार पाने वाले कैडेट्स को बधाई दी।

उन्होंने का कि देश प्रत्येक युवा अधिकारी से अपेक्षा करता है कि उसके हाथों में देश सुरक्षित रहे। उन्होंने दृढ़ व धैर्यवान होने का मंत्र भी कैडेट्स को दिया। कहा कि एक अच्छे लीडर के लिए धैर्य, साहस, ज्ञान व बुद्धिशीलता बहुत आवश्यक है।

ima pop 2021: award ceremony of gentlemen cadets, see photos
अवार्ड सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
आईएमए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल हरिंद्र सिंह ने कहा कि एक अधिकारी के लिए जरूरी है कि वह हर समय खेलकूद और निष्पक्ष खेल के मापदंडों के भीतर प्रतिस्पर्धात्मक लकीर बनाए रखें।
 
ima pop 2021: award ceremony of gentlemen cadets, see photos
अवार्ड सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला

कहा कि टीम के रूप में जीतने और उत्कृष्टता का प्रयास हमेशा होना चाहिए क्योंकि युद्ध व्यक्तिगत तौर पर नहीं जीता जाता है। यह हमेशा सामूहिक और एक टीम प्रयास के बल पर ही जीता जाता है और युद्ध में कोई उपविजेता नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ima pop 2021: award ceremony of gentlemen cadets, see photos
अवार्ड सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
आईएमए में प्रशिक्षण के दौरान मित्र राष्ट्रों के कैडेट्स उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से डिफेंस स्टडी में डिप्लोमा भी करते हैं।
विज्ञापन
ima pop 2021: award ceremony of gentlemen cadets, see photos
अवार्ड सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
पुरस्कार वितरण समारोह में इन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। उन्हें भी डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed