{"_id":"5b7d0eed42c79246361b0f41","slug":"iit-roorkee-former-student-invent-chess-board-in-which-three-person-can-play","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईआईटी रुड़की के छात्र ने विकसित किया नया चेस बोर्ड, अब तीन लोग खेल सकेंगे शतरंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी रुड़की के छात्र ने विकसित किया नया चेस बोर्ड, अब तीन लोग खेल सकेंगे शतरंज
Sat, 25 Aug 2018 07:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 25 Aug 2018 07:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
chess
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र ने एक साथ तीन लोगों के खेलने के लिए नया चेस बोर्ड इजाद किया है। बीटेक 2014 बैच के आदित्य निगम ने अपने गेमिंग स्टार्ट-अप के माध्यम से यह विकसित किया है। ट्राइविजार्ड चेस नाम से लोकप्रिय यह भारत का पहला ऐसा चेस बोर्ड है, जिसमें एक साथ तीन खिलाड़ी खेल सकते हैं।
2 of 5
chess
आईआईटी रुड़की के चेस टूर्नामेंट के अंतर्गत ट्राइविजार्ड चेस पेश किया गया। इसमें 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भागीदारी की। मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के खेल परिषद के अध्यक्ष प्रो. विनय पंत रहे।
3 of 5
chess
चेस बोर्ड के बारे में जानकारी देते हुए आदित्य निगम ने बताया कि ट्राई विजार्ड चेस में एक साथ तीन लोग खेलते हैं। एक भी नियम नहीं बदले गए हैं। प्रत्येक खिलाड़ी की एक समान गोटियां (प्यादे/ पीस)होती हैं। उन्होंने बताया कि यह उनका दूसरा स्टार्ट-अप है। यूजर नए गेम को लेकर बहुत उत्साहित हैं और उनकी प्रतिक्रिया उत्साहवर्द्धक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शतरंज खेलते प्रतिभागी
- फोटो : amar ujala
इस गेम का मकसद युवा पीढ़ी में चेस का चलन बढ़ाना है। इससे खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी। नए गेम में दर्शक खुद एक खिलाड़ी बन जाता है और इससे पूरे खेल का नजरिया बदल जाता है। इस नए खेल में तीन लोग होने से प्रत्येक को एक साथ दो अन्य खिलाड़ियों की चाल को समझना होता है।
विज्ञापन
5 of 5
आईआईटी, रुड़की
- फोटो : source
हालांकि नियम पारंपरिक खेल की तरह हैं, पर इसमें (क्लॉकवाइज) सफेद की बारी सबसे पहले, इसके बाद भूरे और फिर काले की बारी आती है। उन्होंने बताया कि वह इस चेस को इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेंट करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।