फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IAS Savin Bansal: देहरादून के नए डीएम...फेसबुक पर प्रोफाइल फोटो बदलते ही दिल खोलकर बताए लोगों ने दून के मर्ज

Fri, 06 Sep 2024 01:49 PM IST
रेनू सकलानी अश्वनी त्रिपाठी, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
अश्वनी त्रिपाठी, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Sep 2024 01:49 PM IST
सार

डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट देहरादून का आधिकारिक पेज भी अपडेट हो गया। प्रोफाइल में सोनिका की जगह सविन बंसल की फोटो लग गई। फोटो बदलते ही इस पेज पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। हजारों कमेंट्स में लोगों ने जिले की समस्याएं बताई।

विज्ञापन
IAS Savin Bansal Dehradun DM profile photo changed on Facebook people told problems in thousands of comments
देहरादून के नए डीएम आईएएस सविन बंसल - फोटो : अमर उजाला

आईएएस सविन बंसल ने सुबह 11:15 बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी देहरादून का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कोषागार में चार्ज लेने के बाद कचहरी परिसर में संयुक्त कार्यालय व प्रोटोकॉल का निरीक्षण किया। इसके बाद विभिन्न पटलों पर जाकर प्रशासनिक कार्यों का जायजा लिया।



दोपहर दो बजे फेसबुक पर बने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट देहरादून का आधिकारिक पेज भी अपडेट हो गया। प्रोफाइल में सोनिका की जगह सविन बंसल की फोटो लग गई। फोटो बदलते ही इस पेज पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। पोस्ट किए गए हजारों कमेंट्स में बड़ी संख्या में दून के बाशिंदों ने जिलाधिकारी को नई जिम्मेदारी की बधाई देने के साथ ही दिल खोलकर जिले की समस्याओं से रूबरू कराया।

नवागत डीएम को दूनवासियों ने कमेंट्स के जरिए बताया कि सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराना, अपराध पर लगाम, भ्रष्टाचार पर नकेल, अतिक्रमण हटवाना, सड़कों को जाम से मुक्त कराने के अलावा स्मार्ट सिटी के अधूरे कार्यों को समय से निस्तारित कराने की चुनौती सामने रहेगी।

 

IAS Savin Bansal Dehradun DM profile photo changed on Facebook people told problems in thousands of comments
आईएएस सविन बंसल - फोटो : अमर उजाला

कृष्ण शर्मा ने कहा, उम्मीद है कि नए डीएम के कार्यकाल में वरिष्ठ नागरिकों की सुनवाई बेहतर तरीके से होगी। सीपी जोशी ने कमेंट किया कि उन्हें विश्वास है कि समस्याओं का निस्तारण सिर्फ मार्किंग तक सीमित नहीं रहेगा, अफसरों की जवाबदेही तय होगी। शिकायती पत्रों में कितनी समस्याओं का निस्तारण हुआ, इसकी निगरानी की जाएगी।

IAS Savin Bansal Dehradun DM profile photo changed on Facebook people told problems in thousands of comments
डीएम सविन बंसल - फोटो : अमर उजाला

आरके सूर्यवंशी ने कमेंट किया कि उम्मीद है डीएम सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी दौरा कर विकास का हाल देखेंगे। प्रत्येक व्यक्ति को विकास योजनाओं का लाभ मिलेगा। हरीश आनंद ने लिखा कि ऋषिकेश में गंदगी के 40 फीट ऊंचे पहाड़ बन गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
IAS Savin Bansal Dehradun DM profile photo changed on Facebook people told problems in thousands of comments
डीएम आईएएस सविन बंसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सड़कें टूटी हैं। नालियां गंदगी से अटी हुई हैं। बदबू से जीना दूभर है। उम्मीद है कि कुछ राहत मिलेगी। हनुमान सेना घंटाघर के कमेंट किया कि सूखा नशा, देह व्यापार, अवैध स्पा सेंटर्स शहर को खोखला कर रहे है। नए डीएम से काफी उम्मीदें हैं। सचानंद बागवानी लिखते हैं कि सरकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन से आम आदमी को लाभ मिलेगा, ऐसी आस है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अतिथि शिक्षिकाओं के लिए खुशखबरी...अब मिलेगा मातृत्व अवकाश, शिक्षा सचिव ने जारी किए आदेश

विज्ञापन
IAS Savin Bansal Dehradun DM profile photo changed on Facebook people told problems in thousands of comments
डीएम आईएएस सविन बंसल - फोटो : अमर उजाला

उम्मीदों के कमेंट

- नए डीएम सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएंगे, उम्मीद है। - गौरव यदुवंशी

- विश्वास है कि स्मार्ट सिटी के अधूरे कार्यों की निगरानी करेंगे, वार्डों में सड़कों का बुरा हाल है, इससे राहत दिलाएंगे। -आशुतोष वर्मा, ध्रुव नारायण

- आपके आने से देहरादून की सड़कों खासकर दून विवि रोड की हालत सुधर जाए, जाम से राहत मिले। - रोज खान, सुधीर देवली, धीरज तोमर, राजन सिंह

- देहरादून के लिए कानून व्यवस्था चुनौती बनता जा रहा है। राजधानी अपराधियों की शरण स्थली बन रही है। उम्मीद है भयमुक्त वातावरण बनेगा। - देवेंद्र भंडारी, विवेक साजवान, अमित गोयल

- प्रशासन में कई दागी अफसर-कर्मचारी सालों से डटे हैं। इनसे राहत दिलानी होगी। -योगेश बिष्ट

- जीएमएस रोड पर इंजीनियर्स इंक्लेव-2 में जलभराव की समस्या है। आवारा पशुओं का आतंक है। समस्या के निस्तारण की आस है। -रक्षपाल सिंह

- देहरादून के सभी फुटपाथों पर कब्जा है। डीएम साहब सबसे पहले इन फुटपाथों को कब्जा मुक्त करा दीजिए। -मामचंद शाह

- दून में बिजली-पानी व स्वास्थ्य सुविधाओं में भी सुधार की उम्मीद है। इन महकमों के अधिकारियों के रवैये में सुधार आएगा। यह विश्वास है। -महेश जोशी

- उम्मीद है डोईवाला में अवैध खनन माफिया पर अंकुश लगाने के लिए डीएम ठोस कार्रवाई करेंगे।- राजकुमार अग्रवाल

- नए डीएम के कार्यकाल में अवैध खनन पर चाबुक चलने का भरोसा है। -दीपक कुमार

- ऋषिकेश के पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में हर साल बारिश का पानी घरों में भर जाता है। इसके लिए भी कुछ करिए।- विनय

- आपके कार्यकाल में नदियों के किनारे बसे लोगों की सुध भी ली जाएगी, ऐसा विश्वास है। विकास योजनाओं से इन लोगों को भी जोड़ा जाएगा।- प्रेम पांचाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed