फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज मसूरी में लगा ऐतिहासिक मौण मेला, बहती नदी में कूद पड़े हजारों लोग, जानिए क्या है माजरा

Fri, 28 Jun 2019 01:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Jun 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
historical fish hunting maun mela at mussoorie
- फोटो : फाइल फोटो

जौनपुर क्षेत्र के ऐतिहासिक मौण मेले का आयोजन आज अगलाड़ नदी तट पर हुआ। मेले की तैयारियां कर ली गई थीं। अगलाड़ नदी तट पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मौण मेले के लिए औषधीय पौधे टिमरू का पाउडर बनाने का प्रावधान है।


 

historical fish hunting maun mela at mussoorie
- फोटो : फाइल फोटो

इस बार टिमरू का पाउडर तैयार करने की जिम्मेदारी खिलवाड़ खत की उप पट्टी अठज्यूला के आठ गांवों कांडी मल्ली व तल्ली, सड़ब मल्ली व तल्ली, बेल परोगी तथा मेलगढ़ को दी गई थी। इन गांवों में पिछले 10 दिनों से टिमरू का पाउडर बनाने की प्रक्रिया चल रही थी।
 

historical fish hunting maun mela at mussoorie
- फोटो : फाइल फोटो

आज जौनपुर के कई गांवों के ग्रामीणों की मौजूदगी में पाउडर अगलाड़ नदी के मौणकोट नामक स्थान पर अगलाड़ नदी में डाला गया। इस पर्व में जौनपुर के ग्रामीण के अलावा विकासनगर, मसूरी और रवाई घाटी के हजारों की तादाद में ग्रामीण मछली पकड़ने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
historical fish hunting maun mela at mussoorie

मौण मेला का महत्व
इस ऐतिहासिक मेले की शुरुआत 1866 में तत्कालीन टिहरी नरेश ने की थी। तब से जौनपुर में निरंतर इस मेले का आयोजन किया जाता है। क्षेत्र के बुजुर्गों का कहना है कि इसमें टिहरी नरेश स्वयं अपने लाव लश्कर एवं रानियों के साथ मौजूद रहते थे।

विज्ञापन
historical fish hunting maun mela at mussoorie

मौण, टिमरू के तने की छाल को सुखाकर तैयार किए गए महीन चूर्ण को कहते हैं। टिमरू का उपयोग दांतों की सफाई के अलावा कई अन्य औषधियों में किया जाता है। अगलाड़ नदी के पानी से खेतों की सिंचाई भी होती है। मछली मारने के लिए नदी में डाला गया टिमरू का पाउडर पानी के साथ खेतों में पहुंचकर चूहों और अन्य कीटों से फसलों की रक्षा करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed