फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hemkund Sahib: मत्था टेक लौट रहे थे श्रद्धालु, तभी मार्ग पर टूटकर आ गिरा ग्लेशियर, मची चीख-पुकार, तस्वीरें

Sun, 04 Jun 2023 10:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Jun 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2023 Heavy Iceberg come on yatra route after Glacier broken one pilgrims Missing Photos
हेमकुंड साहिब मार्ग पर ग्लेशियर टूटा - फोटो : अमर उजाला

हेमकुंड साहिब मार्ग पर रविवार को ग्लेशियर खिसकने से हादसा हो गया। अंतिम जत्थे में शामिल छह तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब से समय पर निकल गए थे, लेकिन अधिक थकान होने के कारण शाम 6 बजे अटलाकुड़ी तक ही पहुंच पाए।



जिस वक्त तीर्थयात्री ग्लेशियर प्वाइंट से गुजर रहे थे, अचानक बर्फ खिसककर मार्ग पर आ गई। जिससे तीर्थयात्री बर्फ के बीच में फंस गए। एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर पांच तीर्थयात्रियों को बर्फ से निकाल लिया। जबकि अमृतसर निवासी 37 वर्षीय कमलजीत कौर लापता हो गईं। 

Hemkund Sahib Yatra: अटलाकुड़ी में टूटा ग्लेशियर, बर्फ में फंसे पांच यात्री सुरक्षित निकाले, एक महिला लापता

बता दें कि हेमकुंड साहिब में तीर्थयात्रियों के लिए रात्रि विश्राम की सुविधा नहीं है। प्रतिदिन तीर्थयात्री यात्रा के बेस कैंप घांघरिया से छह किलोमीटर की पैदल यात्रा कर हेमकुंड साहिब पहुंचते हैं। हेमकुंड सरोवर में स्नान कर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद वापस लौट आते हैं। 

Hemkund Sahib Yatra 2023 Heavy Iceberg come on yatra route after Glacier broken one pilgrims Missing Photos
हेमकुंड साहिब मार्ग पर ग्लेशियर टूटा - फोटो : अमर उजाला

प्रतिदिन गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के सेवादारों की ओर से लाउडस्पीकर से तीर्थयात्रियों को वापस लौटने की अपील की जाती है। रविवार को भी ऐसा ही हुआ, लेकिन अंतिम जत्थे में शामिल ये तीर्थयात्री पैदल दूरी अधिक होने के कारण बेहद धीमी गति से चल रहे थे।

Hemkund Sahib Yatra 2023 Heavy Iceberg come on yatra route after Glacier broken one pilgrims Missing Photos
हेमकुंड साहिब मार्ग पर ग्लेशियर टूटा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जाने वाले और लौटने वाले तीर्थयात्री अक्सर अटलाकुड़ी में ग्लेशियर प्वाइंट पर फोटो खिंचवाने के लिए रुक जाते हैं। यहां तैनात एसडीआरएफ के जवान तीर्थयात्रियों को रुकने नहीं देते हैं, लेकिन तीर्थयात्री ग्लेशियर के इर्द-गिर्द फोटो खिंचवाते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2023 Heavy Iceberg come on yatra route after Glacier broken one pilgrims Missing Photos
हेमकुंड साहिब मार्ग पर ग्लेशियर टूटने से इसी जगह लापता हुई महिला - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों हेमकुंड साहिब क्षेत्र में चटख धूप है, जिससे ग्लेशियर खिसककर नीचे आ रहा है। हेमकुंड साहिब क्षेत्र में अभी भी छह से सात फीट तक बर्फ जमीं हुई है। अटलाकुड़ी से हेमकुंड साहिब तक करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में अधिकांश जगह पर बर्फ के बीच बनीं गलियों से तीर्थयात्रा का संचालन हो रहा है।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2023 Heavy Iceberg come on yatra route after Glacier broken one pilgrims Missing Photos
हेमकुंड साहिब में टूटा ग्लेशियर - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मौसम सामान्य होने से हेमकुंड साहिब के साथ ही आस्था पथ से बर्फ से तेजी से पिघल रही है। जिसे देखते हुए श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से बुजुर्ग और बच्चों को भी तीर्थयात्रा पर आने की अब कोई मनाही नहीं होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed