चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 20 लाख पार हो गया है। सबसे अधिक 7.13 लाख यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। अब तक चारधाम यात्रा के लिए 40 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। सरकार ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फिलहाल 15 जून तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई है।
Chardham Yatra 2023: तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 20 लाख पार, अब तक 40 लाख से अधिक यात्री करा चुके हैं पंजीकरण
धाम दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या
केदारनाथ 7,13,049
बदरीनाथ 5,80,185
गंगोत्री 3,94,229
यमुनोत्री 3,64,420
हेमकुंड साहिब 22,691
पिछले साल पूरी यात्रा में जितने ग्रीन कार्ड बने थे, उससे अधिक महज डेढ़ माह में बन चुके हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी की पहल से पुराने वैभव में लौटेगी चौरासी कुटिया, जानिए क्यों है ये जगह खास
यात्रा के नोडल अधिकारी आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि पिछले साल पूरी यात्राकाल में व्यावसायिक वाहनों के कुल 20,303 ग्रीन कार्ड बने थे। इस साल शुक्रवार तक यह आंकड़ा 21,029 तक पहुंच चुका है, जबकि 1334 ग्रीन कार्ड बनने की प्रक्रिया गतिमान है। इनमें टैक्सी के सर्वाधिक 9711, मैक्सी के 6112, मिनी बस के 2572 और बस के 2634 ग्रीन कार्ड शामिल हैं।