हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग को सेना के जवानों ने खोल दिया है। साथ ही हिम सरोवर में स्नान करने के लिए एक स्थान साफ कर दिया गया है। जवानों ने यह रास्ता बर्फ काटकर बनाया है। देखिए...
2 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फ काटकर बनाया रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारे के दोनों दरवाजों से बर्फ को हटाकर रास्ता तैयार किया गया है। हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष एक जून को श्रद्धालुओं के लिए खुल रहे हैं, लेकिन अभी तक घांघरिया में विद्युत सप्लाई नहीं हो पाई है।
3 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फ काटकर बनाया रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
घांघरिया से हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पानी की व्यवस्था सुचारु भी नहीं होने और प्रशासन की अधूरी तैयारियों से हेमकुंड ट्रस्ट विवश नजर आ रहा है। यात्रा के लिए हेमकुंड ट्रस्ट द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।
4 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फ काटकर बनाया रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
सेना ने हेमकुंड साहिब तक यात्रा मार्ग को खोलकर जहां भारी हिमखंड टूटे हुऐ थे, वहां हिमंखडों को चार मीटर गहरा और पांच मीटर चौड़ा काटकर हेमकुंड साहिब तक पैदल मार्ग खोल दिया है।
5 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फ काटकर बनाया रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब के गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने कहा कि यात्रा शुरू होने में मात्र चार दिन शेष है। अभी तक घांघरिया में बिजली की व्यवस्था और पैदल रास्ते पर पानी की व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाई है। क्षेत्र में संचार सेवा भी ठप है।