फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून की सड़कों पर चारों तरफ बस जाम ही जाम, रेंग-रेंग कर चले वाहन, तस्वीरें

Wed, 19 Jun 2019 10:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Jun 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Heavy Traffic jam on dehradun all roads public face problem 
देहरादून में जाम - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में अधिकारियों के तमाम दावों के बावजूद शहर को जाम से निजात नहीं मिल रही है। मंगलवार को भी शहर के करीब सभी मुख्य मार्गों पर जाम रहा। वाहन चालक जाम से जूझते नजर आए। 

Heavy Traffic jam on dehradun all roads public face problem 
देहरादून में जाम - फोटो : अमर उजाला

सुबह से लेकर शाम तक शहर में यही हालात रहे। जाम में फंसे वाहनों को निकलवाने वाली ट्रैफिक पुलिस नदारद थी। चौराहों पर भी यातायात सुचारु रखने की जिम्मेदारी होमगार्ड पर ही थी। राजधानी में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। 

Heavy Traffic jam on dehradun all roads public face problem 
देहरादून में जाम - फोटो : अमर उजाला

ट्रैफिक पुलिस में संसाधन और कर्मी बढ़ाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं आया है। सोमवार को बारिश के बाद फजीहत झेल चुके शहर में मंगलवार को सुबह से ही यातायात का भारी दबाव था। जबकि पुलिस की तैयारी नहीं दिख रही थी। चौराहों तक ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बजाय होमगार्ड यातायात संचालन करते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy Traffic jam on dehradun all roads public face problem 
देहरादून में जाम - फोटो : अमर उजाला

एसपी ट्रैफिक तो रोड सेफ्टी की बैठक में थे, जबकि अधीनस्थ अधिकारी यातायात कार्यालय में डटे रहे। नतीजा यह हुआ कि सड़कों से ट्रैफिक पुलिस गायब रही। सहारनपुर चौक से अग्रसेन चौक, अग्रसेन चौक से तहसील चौक और दर्शन लाल चौक तक दिनभर वाहनों की लाइनें लगी रहीं। द्रोण कट मोड़ पर रोजमर्रा नए प्रयोग के चलते भी काफी दिक्कत हुई। 

विज्ञापन
Heavy Traffic jam on dehradun all roads public face problem 
देहरादून में जाम - फोटो : अमर उजाला

शहर के घंटाघर, चकराता रोड और राजपुर रोड पर भी हालत इससे जुदा नहीं थे। यहां भी दिनभर यातायात का दबाव के कारण वाहन चालकों को जूझना पड़ा। सर्वे चौक और आराघर के पास भी थोड़ी थोड़ी देर में जाम लगता रहा। बल्लूपुर, मंडी चौक और आईएसबीटी पर जाम की स्थिति बनी रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed