आपके दिल को कितना नुकसान पहुंच रहा है क्या आप यह बात जानते है। हम कुछ बातों को इग्नोर करते है, जो बाद में हमें नुकसान करती है।
सर्द मौसम का सबसे ज्यादा असर दिल के रोगियों पर पड़ता है। इस समय इससे पीड़ित मरीजों की संख्या अस्पतालों में सबसे अधिक है। डाक्टरों के मुताबिक हृदय रोगियों के लिए सुबह चार से दस बजे तक का समय सबसे ज्यादा संवेदनशील होता है। ऐसे में इस दौरान उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।
3 of 6
दिल
- फोटो : getty images
डाक्टरों के मुताबिक जब सर्दी ज्यादा होती है तो केटीकोलामीन कारिसाव बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। ऐसे में ऐसे रोगियों को ब्लड प्रेशर की दवाई नहीं छोड़नी चाहिए।
4 of 6
दिल
- फोटो : getty images
कस्बे के प्रमुख चिकित्सक डा. यशपाल अग्रवाल व डॉक्टर उमादत्त शर्मा की मानें तो स्वस्थ रहने के लिए भोजन में नमक व चिकनाई का प्रयोग कम करना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से व्यायाम, योग व ध्यान आदि करना चाहिए।
इससे मानसिक तनाव कम होता है। एसीएमओ डा. एचबी शक्या के मुताबिक सर्दी में दिल के रोगियों को अपने दिल का विशेष ध्यान रखना चाहिए।