फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: सीएम धामी की तस्वीर पर हरीश रावत ने लिखा- वाह क्या अंदाज है! जानिए कांग्रेसियों को दी क्या नसीहत

Tue, 11 Oct 2022 03:33 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 11 Oct 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
Harish Rawat praised CM Dhami picture advice given to Congressmen Uttarakhand news in hindi
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अक्सर अपने अलग अंदाज से चौंकाते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने चौंकाने वाले अंदाज में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को नसीहत दी है। हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रुद्रप्रयाग दौरे के दौरान ली गई एक तस्वीर पोस्ट की है।



इस तस्वीर में मुख्यमंत्री धामी बारिश में छाता लेकर खड़े हैं और किसी दुकानदार से बेहद सहज भाव से बातचीत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस तस्वीर ने अखबारों में भी सुर्खियां बटोरीं। अखबार में छपी एक तस्वीर को फेसबुक पेज पर साझा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लिखा- वाह क्या अंदाज है!

कांग्रेस के दोस्तों 2024 और 2027 के लिए कुछ और कसरत करना शुरू कर दो। अपने अंदाज-ए-बयां में हरीश ने मुख्यमंत्री की तारीफ करने के साथ ही अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी साफ संदेश दिया है कि वह भी धामी की तरह मेहनत करते हुए जनता के बीच में जाना शुरू कर दें। तभी वर्ष 2024 में आम चुनाव और 2027 में विस चुनाव में पार पा सकते हैं।

Harish Rawat praised CM Dhami picture advice given to Congressmen Uttarakhand news in hindi
हरीश रावत और पुष्कर सिंह धामी - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह छाता लेकर टहलते हुए चाय की दुकान में पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से कुशलक्षेम पूछने लगे। इस दौरान उन्होंने दुकानदार से प्रतिदिन की आय को लेकर भी जानकारी मांगी। सीएम दो दिवसीय जिला भ्रमण पर बीते शनिवार को तिलवाड़ा पहुंचे थे। 

Harish Rawat praised CM Dhami picture advice given to Congressmen Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

सुबह होती रिमझिम बारिश के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी सुबह करीब साढ़े सात बजे जीएमवीएन के विश्राम गृह से छाता लेकर स्वयं टहलने निकल पड़े थे। इस दौरान वे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर लाटा बाबा बैंड के समीप व बाजार के आसपास तक पहुंचे और वहां कई लोगों से बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harish Rawat praised CM Dhami picture advice given to Congressmen Uttarakhand news in hindi

इस दौरान वह एक चाय की दुकान में पहुंचे और दुकान स्वामी दिनेश पुरी से बातचीत करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने उनके घर, परिवार और क्षेत्र के बारे में बातचीत करते हुए उनकी प्रतिदिन की आय के साथ यात्राकाल में आजीविका के बारे में जानकारी ली।

ये भी पढ़ें...Haridwar:  गजवा-ए-हिंद का उत्तराखंड कनेक्शन, सैकड़ों युवाओं को विचारधारा से जोड़ने सहित कई खुलासे

विज्ञापन
Harish Rawat praised CM Dhami picture advice given to Congressmen Uttarakhand news in hindi
सीएम ने इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ बैठकर चाय पीते हुए स्थानीय क्षेत्र के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उनके दिनचर्या और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed