{"_id":"63fb44db5b0cb7ed3d0093c5","slug":"haridwar-news-injured-elephant-enter-on-bilvkeshwar-temple-road-from-forest-public-panic-2023-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Haridwar: जंगल से निकलकर बिल्वकेश्वर मंदिर रोड पर आया घायल हाथी, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: जंगल से निकलकर बिल्वकेश्वर मंदिर रोड पर आया घायल हाथी, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 26 Feb 2023 07:06 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि दो हाथियों की लड़ाई में यह हाथी घायल हो गया और भटकते हुए बाईपास रोड पहुंच गया।
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार में सड़क पर आया हाथी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार में बिल्वकेश्वर रोड के किनारे घायल हाथी के आने से राहगीरों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर वन प्रभाग और राजाजी प्रशासन की टीम पहुंची और राहगीरों को निकाला गया। रेस्क्यू करने के लिए पहुंची के टीम से पहले ही हाथी वापस जंगल में लौट गया। हाथी की लोकेशन ट्रेस करने के लिए वन प्रभाग और राजाजी रिजर्व की तीन टीमों का गठन किया गया है।
राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से सटकर बिल्केश्वर रोड है। रोड से भगत सिंह चौक से ललतारौ वाल्मीकी चौक पर निकलता है, जिससे मार्ग पर लोगों का आवागमन होता रहता है। रविवार को भी जब राहगीर बिल्वकेश्वर रोड से जा रहे थे, तभी हाथी किनारे पर खड़ा हुआ दिखाई दिया। हाथी को देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया।
2 of 5
हरिद्वार में सड़क पर आया हाथी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने वन विभाग को हाथी की सूचना दी। सूचना मिलते ही वन प्रभाग व राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची, जिसने हाथी की मूवमेंट पर नजर रखनी शुरू कर दी। हाथी को रेस्क्यू करने के लिए ट्रैंकुलाइज करने के लिए पशुचिकित्सकों की टीम को बुलाया गया।
3 of 5
हरिद्वार में सड़क पर हाथी आनेसे मची अफरा तफरी
- फोटो : अमर उजाला
टीम के जाने तक हाथी जंगल में वापस चला गया। जिससे यातायात सामान्य रूप से हो गया। राजाजी टाइगर रिजर्व की डिप्टी डायरेक्टर कहकशा नसीम ने बताया, वन प्रभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व की तीन संयुक्त टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरिद्वार में सड़क पर आया हाथी
- फोटो : अमर उजाला
ये टीमें हाथी की लाेकेशन पर नजर रखेगी। इससे हाथी के घायल होने की स्थिति का पता लगाया जाएगा। अगर हाथी ज्यादा घायल होगा तो उसे उपचार के लिए ट्रैंकुलाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
हरिद्वार में सड़क पर हाथी आनेसे मची अफरा तफरी
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी डायरेक्टर ने बताया, सैलानियों की सुरक्षा के लिए सोमवार को हरिद्वार रानीपुर गेट के दरवाजे बंद रखे जाएंगे, जिससे सोमवार को पर्यटक गेट से जंगल सफारी नहीं करेंगे सकेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।