फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार में रोड शो: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के स्वागत में उमड़ा हुजूम, 'जाम' हुईं शहर की सड़कें, तस्वीरें...

Thu, 18 Mar 2021 08:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Mar 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Haridwar News: Huge Crowd in Bjp State President madan kaushik Roadshow and Traffic Jam photos
हरिद्वार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का उनके गृह क्षेत्र हरिद्वार में भव्य स्वागत हुआ। कौशिक के स्वागत के लिए सड़कों पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। उत्तरी हरिद्वार के सूखी नदी से शुरू हुआ रोड शो पूरे शहर का चक्कर लगाने के बाद देवपुरा चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान शहर की सड़कों पर ट्रेफिक जाम हो गया। 



60 से अधिक स्थानो पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और व्यापारियों ने मदन कौशिक का फूलमाला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।  प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक विधिवत कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंचे थे।

उत्तराखंड: मदन कौशिक को मिली भाजपा की कमान, पढ़ें जिला महामंत्री से प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक का सफर 

सूखी नदी से बाइकों और स्कूटी में सवार भाजपा कार्यकर्ताओें के साथ प्रदेश अध्यक्ष का रोड शो शुरू हुआ। रोड शो खड़खड़ी, भीमगोडा, हरकी पैड़ी, अपर रोड, ललतारौ पुल, शिवमूर्ति, कनखल, सिंहद्वार, आर्यनगर, चंद्राचार्य चैक, ऋषिकुल होते हुए देवपुरा चौक पर समाप्त हुआ। जहां से भी रोड गुजरा भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, अबीर-गुलाल उड़ाकर और पुष्प वर्षा कर मदन कौशिक का अभिनंदन किया। 

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा की नींव उसके कार्यकर्ता हैं। आज कार्यकर्ताओं के दम पर देशभर में भाजपा का विजयी रथ बढ़ रहा है। 

Haridwar News: Huge Crowd in Bjp State President madan kaushik Roadshow and Traffic Jam photos
मदन कौशिक का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके के लिए सबसे पहले है। जिला अध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान और महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है। 

Haridwar News: Huge Crowd in Bjp State President madan kaushik Roadshow and Traffic Jam photos
मदन कौशिक का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

दर्जाधारी डा. विनोद आर्य और ठाकुर सुशील चौहान ने कहा कि भाजपा में कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सदैव सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि मदन कौशिक के 25 वर्ष के सर्मपण और निष्ठा की बदौलत आज उनको प्रदेश अध्यक्ष का पद मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar News: Huge Crowd in Bjp State President madan kaushik Roadshow and Traffic Jam photos
मदन कौशिक के स्वागत के दौरान लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार अग्रवाल और पार्षद दल उपनेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनने से हरिद्वार का कार्यकर्ता स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश शर्मा ने कहा कि मदन कौशिक के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश की 60 से अधिक सीटों पर विजयी परचम लहराएगी।

विज्ञापन
Haridwar News: Huge Crowd in Bjp State President madan kaushik Roadshow and Traffic Jam photos
मदन कौशिक के स्वागत के दौरान लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के माथे पर माता की चुनरी बांधकर उनको आगामी विधानसभा चुनावों में विजश्री का आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि जिस तरह से मध्यप्रदेश में कद्दावर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को मामा कहा जाता है, ठीक वैसे ही मदन कौशिक उत्तराखंड के मामा हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed