फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Murder News Illicit relationship, suspicion, and stubbornness ended in horror within five months

अधजली लाश के पीछे की कहानी: अवैध संबंध, शक और जिद का पांच महीने में खौफनाक अंत; ऐसे दी प्रेमिका को मौत

Sat, 25 Oct 2025 04:00 AM IST
अलका त्यागी आवेश अंसारी, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
आवेश अंसारी, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 25 Oct 2025 04:00 AM IST
सार

Haridwar Crime News: श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीवाली के पास 18 अक्तूबर को हाईवे किनारे एक महिला का जला हुआ शव मिला था। आज पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन
Haridwar Murder News Illicit relationship, suspicion, and stubbornness ended in horror within five months
अधजली लाश के केस का खुलासा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्यामपुर में मिली अधजली लाश के पीछे की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है जहां प्यार, शक और जिद ने मिलकर एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस जघन्य हत्याकांड में न केवल एक महिला की जान गई बल्कि आरोपी सलमान और उसकी मददगार मेहरुन्निशा के जेल पहुंचने से कई जिंदगी तबाह हो गईं। सीमा के दो बच्चे हैं जिनके सिर से मां का साया उठ गया।

विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर का रहने वाला सलमान कुछ साल पहले सऊदी अरब में नौकरी करता था। उसकी कमाई अच्छी थी और वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। इसी वर्ष जून में वह सऊदी से लौट आया और यहां ट्रक चलाने लगा। इस दौरान उसने अपने घर का निर्माण भी कराया। घर निर्माण के दौरान ही पड़ोस में रहने वाली सीमा खातून उसके संपर्क में आई। सीमा शादीशुदा थी उसके दो बच्चे हैं और उसका पति बाइक मैकेनिक का काम करता है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सलमान और सीमा की मुलाकातें सामान्य रहीं लेकिन जल्द ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं और उनका संबंध प्रेम में बदल गया। सीमा का बिंदास और तेज-तर्रार स्वभाव सलमान को अपनी ओर खींचने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्यार की खौफनाक सजा: शादीशुदा प्रेमिका नहीं करने दे रही थी शादी, प्रेमी ने ड्रग सप्लायर संग मिलकर कर दी हत्या

Haridwar Murder News Illicit relationship, suspicion, and stubbornness ended in horror within five months
अधजली लाश के केस का खुलासा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिद पर अड़ गई थी सीमा
इस संबंध का शक सीमा के पति को भी हो गया था। इसी बीच जब सलमान ने दूसरी जगह शादी करने का फैसला किया तो सीमा ने इसका कड़ा विरोध किया। उसने सलमान को गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि वह उसे किसी और से शादी नहीं करने देगी और हमेशा उसके साथ ही संबंध रखना होगा। इस जिद और धमकी के चलते सलमान के मन में डर और गुस्सा भर गया। घटना वाले दिन 17 अक्तूबर को सीमा लगातार सलमान को फोन कर रही थी, लेकिन वह कॉल नहीं उठा रहा था। इससे झल्लाकर सीमा ने अपनी परिचित मेहरुन्निशा को फोन किया और उसे सलमान को कॉल करने को कहा। इसके बाद दोनों मिलकर सलमान से मिलने के लिए निकल पड़ीं। उस वक्त सलमान अपने ट्रक में माल लादकर देहरादून मंडी जाने की तैयारी में था। जैसे ही सीमा ट्रक के पास पहुंची उसने सलमान को फोन न उठाने के लिए खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि सीमा ने गुस्से में सलमान को थप्पड़ जड़ दिया और उसकी बहन-भाभी के बारे में अपमानजनक बातें कह डालीं। इस पर सलमान ने भी उसे थप्पड़ मारा और दोनों के बीच झगड़ा हिंसक हो गया। इसी क्षण सलमान ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद उसने मेहरुन्निशा की मदद से सीमा की चुन्नी से उसका गला कसकर हत्या कर दी।

Haridwar Murder News Illicit relationship, suspicion, and stubbornness ended in horror within five months
अधजली लाश के केस का खुलासा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हत्या और आगजनी की साजिश
सीमा की हत्या के बाद घबराए सलमान ने मेहरुन्निशा की मदद से शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने पहले कुंडा के पास मेहरुन्निशा को उतारा फिर खुद ट्रक लेकर नगीना पहुंचा जहां से उसने डीजल खरीदा। इसके बाद वह श्यामपुर की ओर आया और सुनसान जगह पर पहुंचकर शव को जलाने की कोशिश की ताकि पहचान मिटाई जा सके। करीब 22 मिनट में उसने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।

Haridwar Murder News Illicit relationship, suspicion, and stubbornness ended in horror within five months
अधजली लाश के केस का खुलासा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

22 मिनट बाद निकला ट्रक, यहीं से मिली लीड
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि यह पूरा मामला हरिद्वार पुलिस के लिए एक ब्लाइंड केस जैसा था। अधजली लाश मिली थी पहचान नहीं हो पा रही थी। मगर तकनीकी जांच, मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने न सिर्फ शव की पहचान की बल्कि आरोपी सलमान और उसकी सहयोगी मेहरुन्निशा तक पहुंच गई। सीओ ने बताया कि श्यामपुर, देहरादून हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से चेक करने पर सामने आया कि अधिकांश ट्रक दो से तीन मिनट में पार हो रहे थे, लेकिन एक सफेद रंग का कंटेनर पहले प्वाइंट से निकलने के बाद आगे के कैमरे में 22 मिनट बाद जाता दिखाई दिया। बस यही से जांच आगे बढ़ी। फिर रायवाला में कैमरे चेक करने पर ट्रक का नंबर मिला और यहीं से पूरी लीड मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed