फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार महाकुंभ 2021 : इतिहास में दर्ज हुआ कोरोना काल का महाकुंभ, हमेशा रखा जाएगा याद

Wed, 28 Apr 2021 11:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 28 Apr 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021 latest news : haridwar kumbh will always remember
हरिद्वार महाकुंभ-2021 - फोटो : जय सिंह रावत

करोना काल में आयोजित हरिद्वार महाकुंभ-2021 हमेशा याद रखा जाएगा। ज्योतिष की दृष्टि से अभी महाकुंभ समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन आधिकारिक दृष्टि से आज ये मेला लगभग समाप्त हो जाएगा।



हरिद्वार महाकुंभ 2021: चैत्र पूर्णिमा पर सभी अखाड़ों का अंतिम शाही स्नान संपन्न, पहुंचे 30 हजार श्रद्धालु

अब हरिद्वार कुंभ 2033 में आयोजित होगा। भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के अध्यक्ष एवं ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपूरी ने कहा कि देव गुरु बृहस्पति वर्ष 2033 में 17 और 18 मार्च की मध्य रात्रि को गुरु कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। तब से कुंभ मेले का प्रारंभ माना जाएगा।

महाकुंभ 2021: अंतिम शाही स्नान पर दिखा कोरोना का असर, बेहद कम संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, तस्वीरें...

ज्योतिष की दृष्टि से 14 अप्रैल 2033 से 14 मई 2033 तक कुंभ रहेगा। 28 फरवरी 2033 को अखाड़े पहला शाही स्नान परंपरा के हिसाब से करेंगे। 30 मार्च 2033 को चैत्र अमावस्या का दूसरा शाही स्नान होगा। 14 अप्रैल 2033 के दिन संक्रांति और पूर्णिमा का स्नान होगा। इस दिन संन्यासी और बैरागी दोनों स्नान करेंगे। एक मई 2033 को अक्षय तृतीया का स्नान भी उत्तम होगा। महाकुंभ के आखिरी शाही स्नान पर तीर्थनगरी में कोरोना का साया देखने के मिला।

Haridwar Kumbh Mela 2021 latest news : haridwar kumbh will always remember
सन्नाटा पसरा रहा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक तीर्थनगरी ऋषिकेश के गंगा घाट और तट खाली रहे। महाकुंभ स्नान के लिए घाट पर एक भी श्रद्धालु नहीं दिखाई दिए।
Haridwar Kumbh Mela 2021 latest news : haridwar kumbh will always remember
सन्नाटा पसरा रहा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
26 अप्रैल शाम 7 बजे से 3 मई तक कोरोना कर्फ्यू के कारण टिहरी, पौड़ी और देहरादून जिला बंद है। आवश्यक सेवाओं को छोड़ अन्य सेवायें पूरी तरह से बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021 latest news : haridwar kumbh will always remember
सन्नाटा पसरा रहा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मंगलवार को महाकुंभ का आखिरी शाही स्नान था। इस दौरान लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, त्रिवेणीघाट के गंगा तटों पर सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021 latest news : haridwar kumbh will always remember
हरिद्वार में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

कोरोना कर्फ्यू के कारण लोगों ने गंगा घाटों और तटों से भी दूरी बनाई रखी। महाकुंभ पर्व को निर्वघ्न संपन्न करने की खुशी में पुलिस प्रशासन की ओर से बुधवार को बड़ा खाना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed