फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार डबल मर्डर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, आरोपी अस्पताल में भर्ती, तस्वीरें...

Tue, 27 Oct 2020 07:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Oct 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Double Murder: Encounter between police and miscreants, Two Accused Arrested, Photos
- फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार के शिवालिक नगर में 12 अक्तूबर की रात सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी पत्नी के हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका साथ देने वाले एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने लूट और दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा सामान भी बरामद किया है। 

Haridwar Double Murder: Encounter between police and miscreants, Two Accused Arrested, Photos
- फोटो : अमर उजाला

एसएसपी सैंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि शिवालिक नगर में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर 26 अक्तूबर को एक आरोपी विपिन कुमार निवासी अंतवाडा कोतवाली खतौली मुजफ्फरनगर को गन्ना सोसायटी कार्यालय खतौली से गिरफ्तार कर लिया गया था। 

Haridwar Double Murder: Encounter between police and miscreants, Two Accused Arrested, Photos
- फोटो : अमर उजाला

विपिन ने पुलिस को बताया कि 12 अक्तूबर की रात उसने अपने एक अन्य साथी सतेंद्र के साथ मिलकर लूट के इरादे से शिवालिक नगर में बुजुर्ग पीएस अग्रवाल और उनकी पत्नी गायत्री उर्फ बीना अग्रवाल की हत्या कर दी थी। आरोपी विपिन ने बताया कि सतेंद्र आजकल सलेमपुर में रह रहा है। वह सुबह के समय अक्सर रेगुलेटर पुल के पास आता है। पुलिस ने मंगलवार की तड़के रेगुलेटर पुल के पास आरोपी सतेंद्र की तलाश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Double Murder: Encounter between police and miscreants, Two Accused Arrested, Photos
- फोटो : अमर उजाला

रेगुलेटर पुल की तरफ से एक बाइक तेजी से आती दिखाई दी। पीछा किया तो बाइक रेगुलेटर पुल के पास खेत में जाकर फंस गई। आरोपी बाइक को छोड़कर खेतों की ओर भागने लगा। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो पुलिस पर फायर कर दिया।

विज्ञापन
Haridwar Double Murder: Encounter between police and miscreants, Two Accused Arrested, Photos
- फोटो : अमर उजाला

आत्मसमर्पण के लिए कहने पर भी आरोपी ने पुलिस पर फायर किया। जवाब में पुलिस ने समानांतर फायर किया तो कुछ ही देर बाद आरोपी की ओर से फायर बंद हो गए। पुलिस खेत में पहुंची तो आरोपी घायल पड़ा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने पैर में गोली लगने की बात कही और अपना नाम सतेंद्र उर्फ धर्मेंद्र निवासी नगली थाना सकौती मुजफ्फरनगर बताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed