फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: कीजो केसरी के लाल...हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, अनुष्ठान, बजरंग बाण का पाठ

Sat, 12 Apr 2025 03:18 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Apr 2025 03:18 PM IST
सार

हुनमान जन्मोत्सव के लिए शहरभर के विभिन्न मंदिरों को भव्य सजाया गया है। दोपहर में शिवाजी धर्मशाला से श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मथुरा-वृंदावन की झांकी समेत कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

विज्ञापन
Hanuman Jayanti Procession on Hanuman Jayanti Rituals recitation of Bajrang Baan Dehradun haridwar Roorkeea
देहरादून में हनुमान जन्मोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राजधानी सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज हनुमान जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कीजो केसरी के लाल...मेरा छोटा सा यह काम...तुम रक्षक काहो का डरना..जैसे भजन शहर में गूंज रहे हैं। भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। वहीं शहरभर में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे है।



शनिवार को हुनमान जन्मोत्सव के लिए शहरभर के विभिन्न मंदिरों को भव्य सजाया गया है। दोपहर में शिवाजी धर्मशाला से श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मथुरा-वृंदावन की झांकी समेत कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

150 कलाकार शिव बारात की झांकी में शामिल हुए। वहीं, चुक्खुवाला में शिव राम मंदिर में हनुमानजी की मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया। अध्यक्ष अरुण शाह ने बताया कि कलश यात्रा निकालकर रामायण के पाठ का समापन हुआ। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया।

Hanuman Jayanti Procession on Hanuman Jayanti Rituals recitation of Bajrang Baan Dehradun haridwar Roorkeea
देहरादून में हनुमान जयंती पर निकली शोभयात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव यानी चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल को सुबह 3:21 बजे शुरू होगी और इसका समापन 13 अप्रैल को सुबह 5:51 बजे होगा।

Hanuman Jayanti Procession on Hanuman Jayanti Rituals recitation of Bajrang Baan Dehradun haridwar Roorkeea
हनुमान जयंती का उल्लास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हनुमान जन्मोत्सव पर श्रीराम और हनुमानजी का सच्चे मन से स्मरण करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं। हनुमानजी शक्ति, भक्ति और अटूट विश्वास के प्रतीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Jayanti Procession on Hanuman Jayanti Rituals recitation of Bajrang Baan Dehradun haridwar Roorkeea
हनुमान जयंती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस दिन हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करना विशेष लाभकारी माना जाता है। संध्या के समय दक्षिण मुखी हनुमान जी के सामने मंत्र जाप करने का काफी महत्व है।

ये भी पढ़ें...केदारनाथ हेली सेवा: टूर ऑपरेटरों के जरिए बुक हुए 1087 हेली टिकट, यूकाडा ने की पड़ताल, एक घंटे में हो गई थी फुल


 

विज्ञापन
Hanuman Jayanti Procession on Hanuman Jayanti Rituals recitation of Bajrang Baan Dehradun haridwar Roorkeea
हनुमान जयंती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जामुनवाला स्थित एकादशमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर हनुमानजी की भव्य आरती की गई। पुजारी पंडित जागृत सुवेदी ने पूजा-अर्चना कराकर आरती की। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। पंडित जागृत ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed