फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हल्द्वानी हिंसा: 18 नामजद समेत पांच हजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पांच शव बरामद, छह करोड़ से ज्यादा का हुआ नुकसान

Fri, 09 Feb 2024 07:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Feb 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
Haldwani Violence Uttarakhand Police Filed Lawsuit on five thousand unknown people four in custody
एक्शन में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने 18 नामजद समेत पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटनास्थल और आसपास के इलाके से पांच शव बरामद कर लिए गए हैं। एक व्यक्ति की मौत बरेली ले जाते समय हो गई, हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली है। पुलिस ने कई डीबीआर की हार्ड डिस्क कब्जे में ली है।



Haldwani Violence: हल्द्वानी पहुंचकर पीड़ितों से मिले सीएम धामी, कहा- किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल और भारी संख्या में वाहनों के साथ फोर्स ने बनभूलपुरा इलाके में फ्लैग मार्च किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हल्द्वानी पहुंचे और घायल पुलिस, निगम के कर्मचारियों के साथ ही घायल पत्रकारों से भी मुलाकात की। उन्होंने हल्द्वानी हिंसा को सुनियोजित तरीके से की गई गहरी साजिश करार दिया। नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी।

Haldwani Violence Uttarakhand Police Filed Lawsuit on five thousand unknown people four in custody
हल्द्वानी में बवाल - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में हुई भारी हिंसा के बाद शुक्रवार को शहर शांत रहा। कर्फ्यू का संबंधित क्षेत्र में सख्ती से पालन कराया गया जबकि शेष शहर में वाहनों की आवाजाही होती रही और दुकानें बंद रहीं।

Haldwani Violence Uttarakhand Police Filed Lawsuit on five thousand unknown people four in custody
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

दोपहर करीब 12 बजे मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और डीजीपी अभिनव कुमार बनभूलपुरा पहुंचे और थाने का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपद्रवियों पर एनएसए लगाने की बात कही। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि नगर निगम को करीब पांच करोड़ के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haldwani Violence Uttarakhand Police Filed Lawsuit on five thousand unknown people four in custody
हल्द्वानी में बवाल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस नुकसान का आकलन कर रही है। एक अनुमान के मुताबिक एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान पुलिस को हुआ है। इस बीच शहर में दूसरे शहरों से पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों की आमद बनी हुई है।

विज्ञापन
Haldwani Violence Uttarakhand Police Filed Lawsuit on five thousand unknown people four in custody
हल्द्वानी में बवाल - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि की फिजा खराब करने का प्रयास किया गया है। पुलिस कर्मियों, अधिकारियों को टारगेट किया गया, विशेषकर महिला पुलिस कर्मियों को मारा-पीटा गया है। धामी ने कहा कि जिन लोगों ने सरकारी संपत्ति या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उन उपद्रवियों को चिह्नित कर भरपाई कराई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed