हल्द्वानी तिकोनिया चौराहे से नैनीताल रोड होते हुए तीनपानी से गौला बाईपास रोड तक कर्फ्यू लगा है। यहां पूरी तरह से जीरो जोन बनाया गया है। बनभूलपुरा को जाने वाले रास्ते को ताज चौराहे के पास बेरिकेड डालकर बंद कर दिया गया है।
Haldwani Violence: नो एंट्री में चाय बांटने भेजे मासूम बच्चे...बुर्का पहने महिलाओं को रोका, मिन्नतें करती रहीं
दोपहर करीब दो बजे बाजार की ओर से एक स्कूटी में एक बुजुर्ग दंपती बनभूलपुरा की ओर आए। बेरिकेड पर पुलिस ने उनको रोक दिया और कागज जांचने लगे। इस पर दंपती ने दवाई लाने का पर्चा पुलिस को दिखाया। इसके बाद उनको वहां से जाने दिया गया।
अंदर से आ रहीं महिलाओं को वापस भेजा
दोपहर में बुर्का पहने हुए महिलाएं बनभूलपुरा थाने के सामने से होते हुए बाजार की ओर आने लगी थी। उनके हाथ में अस्पताल का पर्चा भी नजर आ रहा था, मगर थाने से कुछ आगे आते ही एक पुलिसकर्मी ने उनको रोक दिया। उनका कागज देखा। इस दौरान महिलाएं मिन्नतें करती हुई नजर आईं मगर इसके बाद महिलाओं को वहां से वापस भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें...Haldwani violence: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहेगा कर्फ्यू, अन्य जगह आज से खुलेंगे स्कूल...पढ़ें ये नए अपडेट
रविवार की सुबह नमरा मस्जिद के पास कब्रिस्तान से लगी सड़क से होते हुए मलिक के बगीचे तक पहुंचे तो तबाही का मंजर नजर आया। हर तरफ सन्नाटा पसरा था। आधे-अधूरे ढंग से ढहाए गए अतिक्रमण के पत्थर बिखरे हुए थे। मलिक का बगीचे के पास से गोपाल मंदिर को जाने वाले रास्ते में जहां-तहां जली हुईं गाड़ियां नजर आई। अतिक्रमण तोड़ने गई तीन जेसीबी मशीनें जली हुई थीं।