दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफे को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए सहारनपुर के एनआरआई अजय गुप्ता ने दावा किया कि गुप्ता ब्रदर्स पूरी तरह पाक-साफ हैं। उनके खिलाफ अनर्गल प्रचार हुआ, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के चार केसों में दो में फैसला उनके पक्ष में आ चुका है, क्योंकि उनकी कंपनी ने सरकार से फायदा लेने के बजाय मेरिट के आधार पर कारोबार किया है। गुप्ता परिवार के दक्षिण अफ्रीका से वापस आने की बात सिर्फ अफवाह है।
उत्तराखंड पहुंचे जैकब जुमा की कुर्सी हिलाने वाले गुप्ता ब्रदर्स, सोने का छत्र चढ़ाने जाएंगे बदरीनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधर, इसके बाद सोमवार को देहरादून के डालनवाला स्थित अपने आवास पर पहुंचे अजय गुप्ता ने कुछ परिचितों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि अजय गुप्ता ने आयकर के कुछ अधिकारियों से भी संपर्क किया है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को गुप्ता बंधु सपरिवार बदरीनाथ जाएंगे। वहां 15 मई से कथा शुरू होगी और 16 मई को गुप्ता बंधुओं को बदरीनाथ मंदिर की छत पर सोने की परत चढ़ानी है।
दूसरी ओर, जानकारी में यह भी आया है कि गुप्ता बंधुओं ने कहा है कि वह निर्दोष हैं और आयकर जांच में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। वह दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद दून पहुंचे हैं। इससे पहले एनआरआई अजय गुप्ता सोमवार को सहारनपुर में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफे का गुप्ता ब्रदर्स से कोई लेना-देना नहीं था। दुष्प्रचार कर गुप्ता ब्रदर्स की छवि को बिगाड़ने की कोशिश की गई।
उन्होंने बताया कि जैकब जुमा का बेटा उनके साथ 2006 से जुड़ा है। वह अपनी काबलियत के आधार पर है। गुप्ता ब्रदर्स हर आरोप का डटकर मुकाबला करने को तैयार हैं। दक्षिणी अफ्रीका में चार मुकदमों में से दो का फैसला उनके पक्ष में आया है। तीसरे मुकदमे में 17 मई और चौथे मुकदमे में 17 अगस्त की तारीख मुकर्रर है। उन्हें विश्वास है कि इन केसों में फैसला उनके पक्ष में ही आएगा, क्योंकि गुप्ता ब्रदर्स ने मेरिट के आधार पर कारोबार किया है।
सरकार से किसी तरह का अनुचित लाभ नहीं उठाया है। गुप्ता ब्रदर्स पहले दक्षिण अफ्रीका के चार सौ सांसदों को उनकी कंपनी की तरफ से अपने टर्न ओवर के बारे में लिखित में जानकारी दे चुका है। किसी भी मुकदमे में गुप्ता ब्रदर्स आरोपी नहीं है। जो भी केस हुए है, उनमें कंपनी के सीईओ के नाम है। पूरा परिवार अफ्रीका में है, क्योंकि उन्हें छोड़कर बच्चों की वहां की नागरिकता है। ऐेसे में वापसी का तो कोई सवाल नहीं है। इस दौरान अजय गुप्ता के बहनोई अनिल गुप्ता और पारिवारिक मित्र जावेद साबरी भी मौजूद रहे।