फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: निर्दोष साबित होने पर जंगल लौटेगा गुलदार, जांच के लिए भेजे जाएंगे मारे गए चार साल के बच्चे के सैंपल

Sat, 13 May 2023 12:33 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 May 2023 12:33 PM IST
विज्ञापन
Guldar Terror in Uttarakhand Guldar new whereabouts will be decided after DNA report Dehradun news
पिंजरे में कैद गुलदार - फोटो : अमर उजाला

कालसी वन प्रभाग के चौड़पुर रेंज के तहत सहसपुर के शंकरपुर गांव में पिंजरे में कैद हुए गुलदार का भविष्य अब डीएनए रिपोर्ट के आधार पर तय होगा। फिलहाल गुलदार को हरिद्वार के चिड़ियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया गया है, जहां उसका डीएनए सैंपल लेने के साथ उसके व्यवहार पर नजर रखी जाएगी।

बीती छह मई को यहां महमूद नगर बस्ती से एक गुलदार घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को उठाकर ले गया था। अगले दिन आम के बगीचे में बच्चे का शव बरामद हुआ था। गुलदार को पकड़ने के लिए यहां वन विभाग की ओर से तीन स्थानों पर पिंजरा लगाया गया था। आखिरकार एक गुलदार 11 मई को पिंजरे में कैद हो गया था।

जिसे अगले दिन तक रेंज ऑफिस में ही पिंजरे में रखा गया था। इसके बाद शुक्रवार को गुलदार को चिड़ियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया। डीएफओ अमरेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अगली कार्रवाई तक गुलदार को रेस्क्यू सेंटर में ही रखा जाएगा।

 

Guldar Terror in Uttarakhand Guldar new whereabouts will be decided after DNA report Dehradun news
गुलदार पिंजरे में कैद - फोटो : अमर उजाला
इधर, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) अनूप मलिक ने बताया कि रेस्क्यू सेंटर में भेजे जाने के बाद अब गुलदार का डीएनए सैंपल लिया जाएगा।
Guldar Terror in Uttarakhand Guldar new whereabouts will be decided after DNA report Dehradun news
चार साल के मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला - फोटो : अमर उजाला
जिसे जांच के लिए सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) हैदराबाद भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Guldar Terror in Uttarakhand Guldar new whereabouts will be decided after DNA report Dehradun news
मासूम का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मारे गए बच्चे के डीएनए सैंपल का मिलान किया जाएगा। यदि नमूने मेल नहीं खाएंगे तो गुलदार को पुन: जंगल में छोड़ने पर विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Doon Smart City: प्रदेश के एकमात्र स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को झटका, केंद्र ने आधा किया बजट, अब ये है नया गणित

 

विज्ञापन
Guldar Terror in Uttarakhand Guldar new whereabouts will be decided after DNA report Dehradun news
पिंजरे में कैद हुआ गुलदार - फोटो : अमर उजाला

यदि यह स्पष्ट हो जाता है कि इस घटना में यही गुलदार शामिल है तो फिर गुलदार को लंबे समय तक रेस्क्यू सेंटर में ही रखा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed