फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है ब्रह्मांड का सबसे बड़ा योगी, पता नहीं होगा ये राज, जानिए यहां

Thu, 22 Jun 2017 09:22 AM IST
कौशल सिखौला / अमर उजाला, हरिद्वार
कौशल सिखौला / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 22 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
greatest yogi of the universe
Yog

यह समूचा ब्रह्मांड एक महा विस्फोट से उपजा है। किस योग में वह विस्फोट हुआ, समय पर मनीषी यह जानने का प्रयत्न आज तक कर रहे हैं।


 

greatest yogi of the universe
lord shiva image
अनादि त्रिदेवों में से महादेव शिव पहले महायोगी थे। पतंजलि ने योग को सूत्रबद्ध किया और पतंजलि की आचार्य पीठ से योग का विस्तारण न केवल धरती अपितु ब्रह्मांड पर किया गया। 
      
 
greatest yogi of the universe
yoga day
अध्यात्म और वेदों में योग का विस्तार से वर्णन मिलता है। वास्तव में जीवात्मा और परमात्मा का मिलन ही योग है। योग अहंकार की पुष्टि नहीं करता अपितु अहंकार का विनाश करता है। जिस पल चित की वृत्तियां समाप्त हो जाएं, तब योग का एक कण प्रारंभ होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
greatest yogi of the universe
Yoga
आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार योग एक नहीं अपितु अष्टांग का मिलन है। इस मिलन का निष्कर्ष योग है। इस मिलन में यम, नियम, आसन, प्रणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि शामिल होते हैं। यम और नियम को छोड़ दें तो प्रणायाम निरर्थक है। अष्टांग योग बनता ही तब है जब आठों तत्व मिल जाएं।

 
विज्ञापन
greatest yogi of the universe
योग - फोटो : SELF
जाने माने सिद्ध योगी प्राण को जीवन शक्ति और अनुशासन को आयाम बताकर प्रणायाम की सृजना करते हैं। भगवान शिव ने पहली बार नाद स्वर से योग का उद्घोष किया था। बाद में वेदों के ऋषियों ने इस महा प्रस्फुटन को व्याख्या और विस्तार दिया। भारतीय धर्मग्रंथों में योग एक अमर साधना के समान है। भगवान कृष्ण स्वयं महायोगी अवतार में अवतरित हुए थे। विष्णु का यह अवतरण संसार को योग की वह अनादि विधा बताने के लिए था, जो ब्रह्मा ने रची थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed