{"_id":"5a5aff0d4f1c1b62428b4c94","slug":"good-news-for-public-about-ration-shops","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन की दुकानों पर अब ये काम भी होंगे, पढ़कर दूर हो जाएगी सारी टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राशन की दुकानों पर अब ये काम भी होंगे, पढ़कर दूर हो जाएगी सारी टेंशन
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 15 Jan 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
pos
अब आपकी सबसे बड़ी टेंशन दूर होने जा रही है। राशन की दुकानों पर अब केवल राशन ही नहीं मिलेगा बल्कि ये काम भी होंगे। जल्दी से पढ़ें...
Trending Videos
ऑनलाइन
- फोटो : self
कैबिनेट ने सरकारी राशन की दुकानों को सामान्य सेवा केंद्र के तौर पर विकसित करने के फैसले पर मुहर लगा दी है। इन दुकानों पर राशन तो मिलेगा ही साथ में लोग जाति, आय, चरित्र, जन्म-मृत्यु समेत सभी प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।
ration card
यही नहीं दुकानों पर प्वाइंट आफ सेल मशीनें (पीओएस) लगेंगी, जिससे लोग कैशलैस भुगतान भी कर सकेंगे। प्रमाण पत्र बनाने से होने वाली आय का 80 प्रतिशत दुकानदार को मिलेगा, 20 प्रतिशत ही सरकार को देना होगा। राज्य में 9259 राशन की दुकानें है, जिनमें यह योजना लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमन सर्विस सेंटर
सामान्य सेवा केंद्र बनाने के तहत सभी राशन की दुकानों में लैपटॉप, प्रिंटर और बायोमीट्रिक डिवाइस लगाई जाएगी। इससे एक तरफ लोगों को पारदर्शी तरीके से राशन मिलेगा साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। राशन की दुकानों पर बिजली, पानी के बिल जमा करने से लेकर मोबाइल रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
मदन कौशिक
- फोटो : file photo
कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक के अनुसार इससे उपभोक्ता और दुकानदार दोनों को लाभ होगा। इससे निकट और एक ही जगह लोगों को सभी तरह की सुविधा मिलेंगी और दूसरी तरफ दुकानदार की आय में वृद्धि होगी।