फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रियों के लिए सौगात बनी यह रेल सेवा, बस किराए के मुकाबले किराए में मिलेगी चार गुना राहत

Tue, 20 Feb 2018 06:14 PM IST
राजेश देउपा, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
राजेश देउपा, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Tue, 20 Feb 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
Gift for railway passengers
tanakpur - फोटो : indiarailinfo

आम आदमी के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं है कि वाहनों की तुलना में चार गुना से भी कम दामों में यात्रा की सौगात मिलेगी।


 

Gift for railway passengers
डेमो - फोटो : डेमो
सीमांत क्षेत्र के लोगों को बुधवार से बड़ी लाइन में पीलीभीत तक सीधे रेल यात्रा की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। आम आदमी के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं है कि वाहनों की तुलना में टनकपुर से पीलीभीत, बरेली तक चार गुना से भी कम दामों में यात्रा की सौगात मिलेगी। हालांकि अभी पैसेंजर ट्रेन में सफर के किराए की दर पुरानी ही रखी गई है, लेकिन एक्सप्रेस सेवा शुरू होने पर सुविधा के साथ कुछ अधिक किराया भी वहन करना पड़ सकता है।

 
Gift for railway passengers
ट्रेन पैसेंजर
रेलवे की ओर से किराया जारी कर दिया गया है, जिसमें टनकपुर से पीलीभीत का 15  रुपये, बरेली का 25 से 30 रुपये और टनकपुर से मझोला तक मात्र दस रुपये किराया तय किया गया है। जबकि वाहनों में टनकपुर से खटीमा तक का ही किराया दुगने से ज्यादा 28 रुपये है। बरेली, पीलीभीत, खटीमा, मझौला रूट पर चलने वाले यात्रियों के लिए मीटरगेज पर दौड़ने वाली पैसेंजर ट्रेन किसी राहत से कम नहीं थी। खासी तादात में मजदूर, कामकाजी, आम आदमी ट्रेन से ही अधिक सफर करते थे, लेकिन बड़ी लाइन निर्माण के चलते पिछले दो साल से रेल सेवा बंद होने से आम आदमी की जेब पर मार पड़ रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gift for railway passengers
money
टनकपुर से बस में जहां बरेली तक 125 रुपये, पीलीभीत 70  रुपये, मझौला 42, खटीमा 28, चकरपुर 21 और बनबसा 14 रुपये किराया वहन करना पड़ता है। वहीं अब रेल सेवा शुरू होने से टनकपुर से मझौला तक का सफर मात्र दस रुपये किराए में तय किया जा सकता है। इसके अलावा टनकपुर से पीलीभीत 15, बरेली इज्जत नगर 25, बरेली सीटी जंक्शन 30 रुपये किराया वहन करना पड़ेगा। रेलवे सूत्रों ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन में अग्रिम आदेश तक फिलहाल किराया नहीं बढ़ाया गया है, जो आम आदमी के लिए राहत की बात है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि पिछले दो साल से सीमांत क्षेत्र में बाजार में जो रौनक गायब हो गई थी वह फिर लौटेगी। 

 
विज्ञापन
Gift for railway passengers
ट्रेन
फिलहाल सिर्फ दिन के वक्त ही होगा रेल संचालन 
शुरूआत में टनकपुर-पीलीभीत के बीच केवल दिन के वक्त ही ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। रेलवे की समय सारणी के मुताबिक टनकपुर से सुबह 7:30 बजे, 10:15 बजे, दोपहर में 2:45 बजे, शाम 5:15 बजे ट्रेन पीलीभीत के लिए रवाना होगी। ट्रेनों की रफ्तार 75 किमी. प्रति घंटा होगी और हर स्टेशन पर ट्रेन दो मिनट के लिए रुकेगी। टनकपुर से रेल सेवा की उद्घाटन तैयारियां सोमवार को भी तेज रही। इस बीच एक ओर जहां बड़ी लाइन पर रेल का इंजन दौड़ाकर ट्रेन चालकों का प्रशिक्षण चलता रहा, वहीं मंच निर्माण, साफ-सफाई व रेलवे स्टेशन परिसर को चमकाने का काम चलता रहा। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि डीआरएम डीके सिंह मंगलवार दोपहर 11 बजे उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने टनकपुर पहुंचेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed