गंगा को निर्मल करने के लिए सरकार अभियान चला रही है लेकिन गंगा में स्नान कर अपने पाप धोने वाले श्रद्धालु मां गंगा के साथ क्या कर रहे हैं? खुद देख लीजिए...
2 of 8
harki paidi
- फोटो : AmarUjala
गंगा को स्वच्छ रखने के लिए हरकीपैड़ी पर पॉलीथिन पूरी तरह बैन है पर कौन इन्हें रोके। ये बेच रहे हैं और भक्त खरीदे चले जा रहे हैं।
3 of 8
harki paidi
- फोटो : AmarUjala
सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद गंगा घाट पर ही पूजा और हवन सामग्री के साथ पॉलीथिन भी घाट पर ही छोड़ गए। यात्रियों ने प्लास्टिक चटाई घाट पर बैठने के लिए इस्तेमाल करने के बाद वहीं छोड़ दिया। गऊघाट पुल के नीचे अतिक्रमण के चलते यात्रियों का आना जाना मुश्किल रहा।
4 of 8
harki paidi
- फोटो : AmarUjala
कार्तिक पूर्णिमा स्नान से पहले हटाई गई पॉलिथीन और प्लास्टिक की दुकानें शुक्रवार को जस की तस लगी रही। मालवीय द्वीप, नाईसोता, सुभाषघाट क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में वेंडर हाथ में प्लास्टिक की कैनी, प्लास्टिक के थैले, चटाई यात्रियों को बेचते रहे।
5 of 8
harki paidi
- फोटो : AmarUjala
नगर निगम के फूल-फरोशी के ठेकेदारों ने भी प्लास्टिक व पॉलिथीन का सामान बेचा। हरकी पैड़ी पुलिस चौकी के पास फिर अतिक्रमण हो गया। कांगड़ा घाट की दुकानें प्लास्टिक और पॉलिथीन से भरी थी।