हरिद्वार सोमवती अमावस्या पर महाजाम से हुई फजीहत के बाद पुलिस ने गंगा दशहरा के स्नान के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले चारधाम श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं।
गंगा दशहरा 2019: आज जाम से बचना है तो मेरठ और दिल्ली के चारधाम यात्री इन मार्गों का लें सहारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैकल्पिक मार्ग:
मेरठ, दिल्ली और एनसीआर के जिन यात्रियों को बदरीनाथ और केदारनाथ जाना है, वे मुजफ्फरनगर, जानसठ, मीरापुर, बिजनौर, कोटद्वार से श्रीनगर होते हुए जा सकते हैं।
- मेरठ, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र से यमुनोत्री और गंगोत्री जाने वाले यात्री मुजफ्फरनगर से देवबंद, गागलहेड़ी-मिर्जापुर, विकासनगर, यमुना ब्रिज और डामटा होकर जा सकते हैं।
- मेरठ, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र से मसूरी यात्री मुजफ्फरनगर से देवबंद, मोहंड-देहरादून होते हुए मसूरी जा सकते हैं।
- चंडीगढ़, पंजाब से बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्री पांवटा साहिब, विकासनगर, देहरादून भानियावाला स्थित नटराज चौक से होकर जा सकते हैं।