फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश चतुर्थी 2019: सालों बाद बन रहे तीन विशेष संयोग, ऐसा करने से दूर होंगे कष्ट और मिलेगा सौभाग्य

Fri, 30 Aug 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Aug 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Ganesh chaturthi 2019 Puja Vidhi: Three special Coincidence on this Auspicious day

गणेश चतुर्थी इस बार 2 सितंबर को मनाई जाएगी। वैसे तो हर साल तीज व्रत के दूसरे दिन भगवान श्रीगणेश की स्थापना की जाती है, लेकिन इस बार ग्रहों, नक्षत्रों व मुहूर्त का योग ऐसा बना है कि तीज के दिन ही भगवान श्रीगणेश की स्थापना करना शुभ होगा। इससे सभी कष्ट दूर होंगे और तीज व्रत से स्त्रियों को सौभाग्य मिलेगा।




इस गणेश चतुर्थी पर पाएं कर्ज से मुक्ति, ऋण मुक्ति गणेश अनुष्ठान में लें हिस्सा : 2-सितम्बर-2019 (विज्ञापन)

Ganesh chaturthi 2019 Puja Vidhi: Three special Coincidence on this Auspicious day

इसे कष्ट निवारण योग के रूप में भी देखा जा सकता है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष में भगवान शिव परिवार की उपासना के तीन विशेष संयोग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सतेंद्र शर्मा व पंडित संदीप भारद्वाज शात्री के अनुसार वर्षों बाद हरितालिका तीज व्रत पर दो सितंबर को ही सिद्धि विनायक गणेश चतुर्थी है। 


 

Ganesh chaturthi 2019 Puja Vidhi: Three special Coincidence on this Auspicious day

हरितालिका तीज में मातृशक्ति भगवान शिव-पार्वती की उपासना कर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इसी व्रत अनुष्ठान के दौरान सर्व कामनाओं की पूर्ति करने वाले प्रथम पूज्य गणेश की स्थापना होगी। सोमवार को पड़ रहा तीज व्रत हस्त नक्षत्र युक्त है। जो शुभ माना जाता है। अनंत चतुर्दशी 12 सितंबर को आस्था के साथ प्रतिमा विसर्जन होगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh chaturthi 2019 Puja Vidhi: Three special Coincidence on this Auspicious day
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषाचार्य डॉ. सुशांत राज के अनुसार, अमृत चौघड़िया में सुबह 6:10 से 7:44 तक और अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:01 से 12:55 तक मूर्ति स्थापना करना शुभ होगा। बाईं तरफ की सूंड की प्रतिमा लेना ही शास्त्र सम्मत माना गया है। दाईं तरफ की सूंड की प्रतिमा में नियम-कायदों का पालन करना होता है। प्रतिमा हमेशी बैठी हुई मुद्रा में ही लेनी चाहिए। क्योंकि खड़े हुए गणेश को चलायमान माना जाता है।

 

विज्ञापन
Ganesh chaturthi 2019 Puja Vidhi: Three special Coincidence on this Auspicious day

वहीं, हरितालिका तीज 1 सितंबर यानी कि रविवार को सुबह 8 बजकर 28 मिनट के बाद लगेगी। जो उसके अगले दिन सोमवार यानी 2 सितंबर को सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में जो लोग उदयीमान तिथि में व्रत रखना चाहते हैं वे दो सितंबर को व्रत रखें। एक सितंबर को भी व्रत रख सकते हैं। 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed