बारात दुल्हन के घर भी नहीं पहुंची थी कि वहां अचानक गोलियां चलने लगी। मामला बढ़ा और वहां खून खराबा हो गया। तस्वीरें देखिए...
दुल्हन के घर पहुंचने से पहले ही बारात में चल गई गोलियां, हो गया खून खराबा, तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंडी सड़क से रामलीला मैदान की ओर जा रही जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र कन्नौजिया की बारात में सोमवार शाम फायरिंग होने से अफरातफरी मच गई। आरोप है कि गोली जाम में फंसे एक हिस्ट्रीशीटर ने वाहन को आगे-पीछे करने के विवाद में चलाई। गोली लगने से दूल्हे का भाई घायल हो गया। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। बारातियों ने गोली चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर पीट दिया। हिस्ट्रीशीटर भोटिया पड़ाव टैक्सी यूनियन का अध्यक्ष भी है।
भीमताल ठंडी सड़क निवासी भूपेंद्र कन्नौजिया की बारात सोमवार शाम करीब आठ बजे रामलीला मैदान की ओर जा रही थी। बारातियों के डांस करने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। इस बीच दूल्हे के भाई जितेंद्र कन्नौजिया (28) पुत्र हरीश कन्नौजिया जाम को खुलवाने की कोशिश करने लगा। जाम में फंसी कार यूके04-7153 बागेश्वर से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। इसी गाड़ी में सवार भोटिया पड़ाव टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष भारत भूषण (28) उर्फ भानू की जितेंद्र से गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर कहासुनी हो गई।
आरोप है कि विवाद के तूल पकड़ने पर भानू ने जितेंद्र पर फायर कर दिया। गोली जितेंद्र कन्नौजिया के बांए कूल्हे में लग गई। जितेंद्र को घायल देखकर स्थानीय युवकों ने भारत भूषण की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट के बीच कार में सवार दूसरा युवक भाग निकला। पुलिस ने आरोपी भारत भूषण को हिरासत में ले लिया है। भारत भूषण गोली चलाने से इनकार करते हुए कहा कि रास्ता देने का अनुरोध करने पर बारातियों ने मारपीट की। भीमताल पुलिस घटना में प्रयुक्त तमंचे की तलाश कर रही है।
भारत भूषण उर्फ भानू पर सात माह पहले गुंडा एक्ट के एक आरोपी पर गोली चलाने का आरोप लगा था। वैलेजॉली लॉज में रहने वाले गुंडा एक्ट के आरोपी रवि आर्या उर्फ रवि शूटर के घर 19 जून 2017 की रात फायरिंग की गई थी। गोली दरवाजे को छेदते हुए निकल गई थी।