फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

Fri, 29 Aug 2025 10:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Aug 2025 10:42 PM IST
सार

Uttarakhand Disaster: पूर्वी बांगर के मुख्य पड़ाव छेनागाड़ में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे से बारिश हो रही थी। देर रात यहां मूसलाधार बारिश होने लगी। रात करीब 3 से 3:45 बजे के बीच अतिवृष्टि के कारण यहां भूस्खलन हो गया।

विज्ञापन
Extreme rainfall in Rudraprayag Chenagad destroyed by landslide shops and houses razed eight people Missing
रुद्रप्रयाग में तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भारी बारिश और भूस्खलन ने जिले के बसुकेदार उप तहसील और जखोली ब्लॉक में भारी तबाही मचाई है। पूर्वी बांगर के मुख्य पड़ाव छेनागाड़ में भूस्खलन के कारण 15 से ज्यादा दुकानें और मकान जमीदोंज हो गए। यहां आठ लोग चंदन नदी में बह गए।



इसके अलावा अतिवृष्टि के कारण कई सड़कें और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे बचाव और राहत कार्य में भारी मुश्किलें आ रही हैं। वहीं जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत ललूड़ी के टेंडवाल गांव में एक मकान ढहने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हुई है। बसुकेदार से लगे अन्य कई गांवों में अतिवृष्टि से व्यापक नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक पूर्वी बांगर के मुख्य पड़ाव छेनागाड़ में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे से बारिश हो रही थी। देर रात यहां मूसलाधार बारिश होने लगी। रात करीब 3 से 3:45 बजे के बीच अतिवृष्टि के कारण यहां भूस्खलन हो गया। मलबे के सैलाब में यहां बने मकान और दुकान जमीदोंज हो गए और इसका मलबा व यहां मौजूद लोग नीचे चंदन नदी में बह गए। इनमें चार नेपाली मजदूर, दो दुकानदार सते सिंह नेगी और नीरज और वन विभाग के दो कर्मचारी कुलदीप सिंह नेगी और राज बुगाना शामिल हैं।

टिहरी में बादल फटा: भारी मात्रा में आया मलबा, भागीरथी का प्रवाह रुकने से बनी झील, दो मंदिर मलबे में दबे

Extreme rainfall in Rudraprayag Chenagad destroyed by landslide shops and houses razed eight people Missing
रुद्रप्रयाग में तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक बस और एक अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। विश्वनाथ बस सेवा के चालक विजय सिंह और परिचालक दिनेश सिंह ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। उन्हें चोटें आई हैं और उन्हें सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया है।

Extreme rainfall in Rudraprayag Chenagad destroyed by landslide shops and houses razed eight people Missing
रुद्रप्रयाग में तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इधर जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत ललूड़ी के टेंडवाल गांव में भी एक आवासीय मकान ढहने से सरिता देवी नाम की एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू दल की मदद से उनका शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके अलावा बसुकेदार के आसपास के कई गांवों में भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है।
रास्ते क्षतिग्रस्त होने से राहत टीमों को पहुंचने में समय लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Extreme rainfall in Rudraprayag Chenagad destroyed by landslide shops and houses razed eight people Missing
रुद्रप्रयाग में तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचने में समय लगा। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच गया है और लापता लोगों की तलाश जारी है। ग्राम पंचायत बक्सीर के पूर्व ग्राम प्रधान उमेद सिंह नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात्रि से बारिश शुरू हो गई थी जिस कारण गांवों में अधिकांश लोग रतजगा रहे थे।

विज्ञापन
Extreme rainfall in Rudraprayag Chenagad destroyed by landslide shops and houses razed eight people Missing
उत्तराखंड में बारिश से तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने बताया कि छेनागाड़ पूर्वी बांगर के ग्राम पंचायत उच्छोला का निचला हिस्सा है। यहां पर 15 से अधिक दुकानें थीं, जिसमें मेडिकल स्टोर, राशन, सब्जी, मांस और छोटे-छोटे ढाबे थे। आपदा के सैलाब में सबकुछ पूरी तरह तबाह हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed