लगता है नैनीताल की ठंड अभिषेक बच्चन को रास नहीं आ रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर शनिवार और रविवार को स्टोरी शेयर कर उत्तराखंड की ठंड का जिक्र किया है। एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए अभिषेक बच्चन नैनीताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ स्टोरी पोस्ट की हैं। हल्द्वानी से नैनीताल जाते हुए उन्होंने भुजियाघाट के पास की फोटो पोस्ट करते हुए खुद के उत्तराखंड में होने की जानकारी दी है। इसके कुछ समय बाद उन्होंने ज्योलीकोट के पास की फोटो को स्टोरी में पोस्ट कर यहां की ठंड का जिक्र करते हुए लिखा है कि ‘ठंड हो रही है, वापस जाने का विचार अच्छा हो सकता है।’
2 of 5
nainital, Abhishek Bachchan
इसके बाद रविवार को उन्होंने नैनीताल स्थित शूटिंग लोकेशन (सेंट जोसेफ कॉलेज) से अपने चाहने वालों के साथ नैनीताल की खूबसूरत वादियों की फोटो शेयर की है। उन्होंने देर शाम पौने छह बजे एक और पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने नैनीताल के तापमान (-1 डिग्री) का जिक्र करते हुए लिखा है कि ‘यह रात का शूट ज्यादा भरोसेमंद नहीं लग रहा है।’ इससे पहले शनिवार को नैनीताल पहुंचने पर उन्होंने मटन कबाब और सूप लेकर ठंड दूर करने की कोशिश की। शूटिंग के लिए अभिषेक 25 दिसंबर तक नैनीताल में रहेंगे। शूटिंग सेंट जोसेफ स्कूल, मालरोड और कुछ अन्य होटलों में होनी है।
3 of 5
nainital, Abhishek Bachchan
अभिनेता अभिषेक बच्चन सरोवर नगरी पहुंचे तो उनके चाहने वाले भी होटल के बाहर और सेंट जोसफ स्कूल पहुंच गए मगर उन्हें निराशा हुई। फैंस उनका घंटों इंतजार करते रहे लेकिन पांच-छह लोगों को ही सेल्फी और ऑटोग्राफ का मौका मिला। अभिषेक बच्चन मनु महारानी होटल में ठहरे हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि सुबह लगभग सात बजे से माल रोड पर शूटिंग होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शूटिंग हाईकोर्ट के पास, बारापत्थर व कुछ अन्य स्थानों पर हुई, लेकिन अभिषेक नहीं पहुंचे। अभिषेक के नगर में होने की बात सुनकर कई स्थानीय लोग और मीडिया कर्मी होटल पहुंच गए।
सुबह से दोपहर और फिर शाम हो गई, लेकिन अभिषेक अपने कमरे से नहीं निकले। बच्चों को उम्मीद थी कि वह अभिषेक से ऑटोग्राफ लेंगे लेकिन जब अभिषेक होटल से निकले तो उम्मीदें धराशायी हो गईं। सिर्फ पांच-छह लोगों को ही सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने का मौका मिला। अभिषेक होटल से गाड़ी में बैठ कर सीधे सेंट जोसफ कॉलेज को रवाना हो गए। उन्होंने किसी से बात करना उचित नहीं समझा।
अभिषेक बच्चन लगभग छह बजे सेंट जोसफ कॉलेज के गेट पर पहुंचे लेकिन लोगों से मिलना तो दूर अभिषेक ने किसी की तरफ देखना तक उचित नहीं समझा। शिब्बू मजूमदार ने बताया कि अभिषेक गाड़ी में बैठे रहे लेकिन उन्होंने हाथ तक नहीं हिलाया। कविता, नेहा, संतोष, दीवान, मनोज और दयाकिशन समेत तमाम लोगों को निराश होना पड़ा। अभिषेक बच्चन नैनीताल पहुंचने के एक दिन बाद रूम से निकले। यहां पहुंचने के बाद उनके कमरे के आगे एक गार्ड तैनात कर दिया गया। शनिवार शाम साढ़े पांच बजे कमरे के अंदर जाने के बाद रविवार शाम साढ़े पांच बजे शूटिंग के लिए ही अभिषेक बाहर निकले।