अगर भारत के इस इलाके में कोई भी शराब पीकर प्रवेश करेगा तो उसकी खैर नहीं होगी। पढ़ें एक नई पहल। पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी तहसील के गांधीनगर गांव में शराब पीकर आने वालों की अब खैर नहीं।
{"_id":"5a73deb94f1c1b462c8b594d","slug":"drink-alcohol-women-will-teach-lesson","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के इस इलाके में शराब पीकर आए तो आपकी खैर नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के इस इलाके में शराब पीकर आए तो आपकी खैर नहीं...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदकोट (पिथौरागढ़)
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
शराबी
Trending Videos
दो हजार का नोट
- फोटो : self
यहां की महिलाओं ने बैठक कर तय किया है कि गांव में जो भी व्यक्ति शराब पीकर प्रवेश करेगा, उससे 2000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। यह राशि महिला मंगल दल के खाते में जमा की जाएगी। महिलाओं ने अपने फैसले की जानकारी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन को भी दे दी है।
शराब
- फोटो : getty images
127 परिवारों वाले गांधीनगर गांव में 99 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं। अधिकतर लोगों की आजीविका मजदूरी से चलती है, लेकिन शराब पीने के आदी होने से लोग सारी कमाई नशे में ही उड़ा देते हैं। गांव में होने वाली हर शादी समारोहों में शराब का बोलबाला रहता है। कई बार तो मारपीट की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mahila mangal dal
इसके अलावा यदि गांव में किसी के मकान में लिंटर पड़ता है या फिर अन्य निर्माण कार्य होते हैं तो शराब जरूर परोसी जाती है। इसे कुप्रथा को रोकने के लिए अब गांव की महिलाओं ने खुद बीड़ा उठाया है। महिलाओं ने तय किया कि यदि किसी ने मकान में लिंटर डालते समय शराब परोसी तो उसी समय काम रुकवा दिया जाएगा और लिंटर डालने का काम महिलाएं खुद संभाल लेंगी।
विज्ञापन
Liqueur ban
महिलाएं पिछले काम समय से नशे की बढ़ती इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए अभियान छेड़े हुए हैं। वे हर महीने की पहली तारीख को बैठक कर अपने अभियान की समीक्षा करती हैं। बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर हुई बैठक में तय किया गया कि अब जो भी ग्रामीण शराब पीकर गांव में आएगा उसे 2000 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा।