हम आपको डरा नहीं रहे, लेकिन मोबाइल चार्ज करते समय अगर आप भी इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं तो यह आपके जीवन को खतरे मं डाल सकता है।
जी हां, मोबाइल चार्ज करते समय इस बात पर ध्यान देना बेहद जरूरी है कि उसका तार कहीं से भी कटा हुआ न हो। वरना आपको करंट लग सकता है।
ऐसा ही एक मामला, उत्तराखंड के कोटद्वार में सामने आया है। 19 साल के एक युवक की मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से मौत हो गई।
4 of 5
मोबाइल चार्जर में फैला करंट
- फोटो : अमर उजाला
सनेह क्षेत्र के कुंभीचौड़ में एक युवक मोबाइल चार्जिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। उसे तत्काल यहां कोटद्वार सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक सूरत शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात कुंभीचौड़ निवासी निर्मल (19) पुत्र जयपाल सिंह जो पेशे से ड्राइवर था, अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगा रहा था।
तभी चार्जर की कटा हुआ तार उसकी अंगुलियों के बीच फंस गई और वह तेज करंट की चपेट में आ गया। सकी चीख-पुकार सुनकर परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो उसे झुलसी हालत में बेहोश देखकर उनके होश उड़ गए। बिना देर किए परिजन उसे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।