फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएसएफ के बर्खास्त डिप्टी कमांडेंट ने क्रिकेटर के घर डाली डकैती, पूछताछ में किए हैरतअंगेज खुलासे

Wed, 02 Oct 2019 11:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 02 Oct 2019 11:45 AM IST
सार

  • बदमाशों ने मई में आरटीओ कर्मचारी के घर से भी लूटे थे एक करोड़ 34 लाख रुपये
  • आरोपी से आमना सामना हुआ तो कर्मचारी ने स्वीकार की लूट की घटना
  • परिवार के शिकायत न करने के कारण नहीं हुआ था मामले का खुलासा

विज्ञापन
Dismissed deputy commandant of BSF involve in robbery at dehradun
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के पिता और अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन की कोठी में हुई लाखों की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया। गिरोह के सरगना और बीएसएफ के बर्खास्त डिप्टी कमाडेंट समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 11 लाख 70 हजार की नगदी और जेवरात बरामद किए गए। जबकि, तीन आरोपी अभी फरार हैं। 


 

Dismissed deputy commandant of BSF involve in robbery at dehradun
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

आरपी ईश्वरन के घर हुई डकैती के मामले में हैरतअंगेज खुलासे हुआ है। ईश्वरन से पहले डकैतों के गैंग ने मई माह में आरटीओ कर्मचारी के घर से एक करोड़ 34 लाख रुपये लूटे थे। लेकिन, पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की थी।
 

Dismissed deputy commandant of BSF involve in robbery at dehradun
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मंगलवार को मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने कर्मचारी को बुलाया, इस पर पहले वह ना-नकुर करता रहा, लेकिन आरोपी अदनान का सामना होते ही उसे पसीने आ गए। पुलिस अब पीड़ित पक्ष पर तहरीर देने का दबाव बना रही है। दिल्ली के वीरेन्द्र ठाकुर का यह गैंग देहरादून में काफी समय से सक्रिय था। मई से लेकर अब तक गैंग लूट के तीन प्रयास कर चुका था और दो में कामयाब रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dismissed deputy commandant of BSF involve in robbery at dehradun
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

अब गैंग पकड़ में आया तो कई राज खुले। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे 26 मई 2019 को बसंत विहार के विजय पार्क इलाके में आरटीओ में कर्मचारी के घर में घुसे थे। उस समय घर में कई मेहमान भी थे। परिवार को आतंकित कर करीब एक करोड़ 34 लाख रुपये का कैश लूट लिया था। आरोपी अदनान ने बताया कि घर में जेवरात नहीं मिले थे। एक मंगलसूत्र था, जो उन्होंने छोड़ दिया था। 
 

विज्ञापन
Dismissed deputy commandant of BSF involve in robbery at dehradun
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

लूट की घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने पीड़ित आरटीओ कर्मचारी को बुलाकर बातचीत की। पहले तो कर्मचारी लूटपाट से इंकार करने लगा। अदनान से आमना-सामना हुआ तो कर्मचारी ने घटना को स्वीकार कर लिया। हालांकि वह तहरीर देने से मना करता रहा। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपियों के बयान की तस्दीक कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed