देहरादून में देर रात भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं, नाले भी उफान पर आ गए। शांति विहार व सपेरा बस्ती के बीच बहने वाले नाले में अत्यधिक वर्षा के कारण आए पानी के तेज बहाव से चार दुकानें व चार मकान ध्वस्त हो गए हैं।
Uttarakhand Weather: उफान पर नदियां, मलबे की चपेट में आकर कईं भवन ध्वस्त, सड़कें बंद, तस्वीरें
वहीं, तिलक रोड पर स्मार्ट सिटी द्वारा बनवाए गए स्कूल की दीवार गिर गई। पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए समय रहते दुकान व मकान खाली करा लिए थे। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। उधर, नाले का बहाव देख लोगों में दहशत का माहौल है।
2 of 5
नाला उफान पर आने से मकान ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
सुबह तक चले रेस्क्यू कार्य के दौरान नाले के बहाव को सुचारू करने के लिए नाले में गिरे मलबे को हटाया गया। साथ ही आस-पास रहने वाले सभी लोगों को घरों से हटाते हुए सतर्क किया गया।
3 of 5
नाला उफान पर आने से मकान ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
उधर, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि बारिश के अलर्ट को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, शहर में कई जगह सड़कों पर हुए गड्ढों में बारिश से हो रहे जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।
4 of 5
स्कूल की दीवार गिरी
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी दोपहर के समय हुई मूसलाधार बारिश से कई जगह जलभराव हुआ। इस दौरान खासकर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
5 of 5
उफान पर नदी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। हालांकि पूरे प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट है।